Current date 22/03/2026

थिएटर्स में ₹2000 करोड़ की धुआंधार कमाई, अब अचानक OTT पर आ गई ये हॉरर थ्रिलर!

URL copied
थिएटर्स में ₹2000 करोड़ की धुआंधार कमाई, अब अचानक OTT पर आ गई ये हॉरर थ्रिलर!
Share URL copied

हॉरर फिल्मों को हमेशा ही थिएटर्स में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता है। दर्शकों को बस थोड़ा डर चाहिए और कहानी पकड़ ले तो फिल्म हिट होनी तय। लंबे समय बाद हॉलीवुड से एक डिफरेंट हॉरर-थ्रिलर आई—‘Weapons’। ज़ैक क्रेगर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जॉश ब्रोलिन, जूलिया गार्नर, ऑस्टिन अब्राम्स, केरी क्रिस्टोफर और टोबी हस जैसे स्टार्स नज़र आते हैं।
8 अगस्त को वर्ल्डवाइड रिलीज़ के साथ ही फिल्म ने पहले दिन से ही ब्लॉकबस्टर बज़ पकड़ लिया और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कारोबार शुरू हो गया। अब तक 23.5 करोड़ डॉलर (लगभग ₹2000 करोड़) की कमाई के साथ फिल्म धुआंधार चल रही है। थिएटर्स में सफलता के बीच ही मेकर्स ने अचानक OTT सरप्राइज़ दे दिया।

एक साथ चार-चार OTT पर स्ट्रीमिंग

यह मिस्ट्री हॉरर-थ्रिलर 9 सितंबर से एक साथ चार OTT प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम होगी—Amazon Prime Video, Apple TV+, Vudu और Google Play
ध्यान रहे, फिल्म फ्री नहीं है; OTT पर देखने के लिए रेंट देना होगा। जिन दर्शकों के पास थिएटर जाने का समय नहीं था, उनके लिए यह बढ़िया ऑप्शन है। हालांकि थिएट्रिकल रन के दौरान ही OTT पर लाना मेकर्स का साहसिक कदम माना जा रहा है—अगर डिजिटल कमाई उम्मीद के मुताबिक रही तो बढ़िया, वरना यह फैसला सवालों के घेरे में भी आ सकता है।

‘Weapons’ की कहानी क्या है?

कहानी एक डिफरेंट हॉरर-थ्रिलर सेटअप में शुरू होती है। सुबह 2:17 बजे, एक ही क्लास के एक स्टूडेंट को छोड़कर बाकी सभी रहस्यमय तरीके से गायब हो जाते हैं। वे कैसे गए? कहां गए? यही इस फिल्म का मुख्य सस्पेंस है, जो शुरुआत से अंत तक पकड़ बनाए रखता है।
करीब ₹335 करोड़ के बजट में बनी ‘Weapons’ अब ₹2000 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन के साथ नया रिकॉर्ड बना चुकी है और थिएटर्स में भी सफलतापूर्वक चल रही है।

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी109
विदेश256
देश298
व्यापार106
Anna University Result 2026: यूजी और पीजी नतीजे जारी
एजुकेशन

Anna University Result 2026: इंतज़ार खत्म! यूजी और पीजी परीक्षाओं के नतीजे घोषित, यहाँ से तुरंत डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट

Anna University Result 2026: अन्ना यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी और जरूरी खबर सामने आई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन...

अमेरिका में भारतीय मूल के भाइयों को 835 साल की जेल
विदेश

अमेरिका में भारतीय मूल के दो भाइयों को 835 साल की सजा, 250 करोड़ से ज्यादा की ठगी और रसूख का ऐसा अंत

अमेरिका से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। पेनसिल्वेनिया में रहने वाले भारतीय मूल के दो सगे...

Cocktail 2 First Look: शाहिद, कृति और रश्मिका का स्वैग
मनोरंजन

Cocktail 2: शाहिद, कृति और रश्मिका के बीच शुरू होगी ‘ट्रॉपिकल रोमांस’ की कहानी? फिल्म के नए पोस्टर्स ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

करीब 14 साल पहले आई फिल्म ‘कॉकटेल’ ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण...

Related Articles