Current date 17/03/2026

TikTok भारत में 5 साल बाद अनब्लॉक! अब खुला होमपेज, AliExpress और Shein भी लौटे

URL copied
TikTok भारत में 5 साल बाद अनब्लॉक! अब खुला होमपेज, AliExpress और Shein भी लौटे
Share URL copied

नई दिल्ली। भारत में करीब 5 साल बाद टिकटॉक (TikTok) की वेबसाइट अनब्लॉक हो गई है। शुक्रवार शाम से यूजर्स मोबाइल और लैपटॉप पर टिकटॉक का होमपेज एक्सेस कर पा रहे हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स अलीएक्सप्रेस (AliExpress) और शीन (Shein) के वेबपेज भी खुलने लगे हैं। बता दें कि जून 2020 में भारत-चीन तनाव के चलते इन प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाया गया था।

अभी सिर्फ वेबसाइट खुली, ऐप्स ब्लॉक

फिलहाल टिकटॉक और अलीएक्सप्रेस का ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। यानी ऐप्स अब भी ब्लॉक हैं। हालांकि, शीन का ऐप इंस्टॉल किया जा सकता है।

टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस (ByteDance) की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। न तो उन्होंने वेबसाइट खुलने की वजह बताई है और न ही ऐप वापसी की पुष्टि की है।

सरकार का रुख साफ – आदेश जारी नहीं

न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारत सरकार ने टिकटॉक के लिए कोई अनब्लॉकिंग आदेश जारी नहीं किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय की तरफ से भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

2020 में शुरू हुआ था बैन

गलवान घाटी में भारत-चीन झड़प के बाद जून 2020 में भारत सरकार ने 59 चाइनीज ऐप्स पर बैन लगाया था। इनमें टिकटॉक, वीचैट, हेलो, शेयरइट और UC ब्राउज़र जैसे पॉपुलर ऐप शामिल थे। इसके बाद कुल 500 से ज्यादा चीनी ऐप्स भारत में बैन हो चुके हैं।

सरकार का कहना था कि ये ऐप्स भारतीय यूजर्स का डेटा चीन के साथ शेयर कर सकते हैं, जो देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरा है।

टिकटॉक पर विवाद और आरोप

  • टिकटॉक पर पोर्नोग्राफी फैलाने और भारतीयों का डेटा चोरी करने के आरोप लगे।

  • सबसे पहले मद्रास हाईकोर्ट ने इस पर बैन लगाया और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी रोक जारी रखी।

  • बैन के समय भारत में टिकटॉक के करीब 24 करोड़ यूजर्स थे।

  • बैन से टिकटॉक की पैरेंट कंपनी ByteDance को रोजाना लगभग 3.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

टिकटॉक का बयान उस समय

टिकटॉक इंडिया के तत्कालीन CEO निखिल गांधी ने कहा था –

“हमने भारतीय कानूनों का हमेशा पालन किया है और भारतीय यूजर्स का डेटा किसी विदेशी सरकार, यहां तक कि चीन को भी साझा नहीं किया है। भविष्य में भी ऐसा नहीं करेंगे। हम यूजर्स की प्राइवेसी को अहमियत देते हैं।”

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी107
विदेश252
देश295
व्यापार104
Xiaomi 17 Ultra Price in India: 200MP कैमरा वाला फोन लॉन्च
टेक्नोलॉजी

DSLR की छुट्टी करने आया Xiaomi का यह धाकड़ फोन, 200MP कैमरा और Leica लेंस के साथ भारत में एंट्री

स्मार्टफोन की दुनिया में दिग्गज कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज उतारकर हलचल मचा दी है। कंपनी...

SC का बड़ा फैसला:गाजियाबाद के हरीश राणा को मिली इच्छा मृत्यु
स्वास्थ्य

13 साल का दर्द और अब ‘शांति’: गाजियाबाद के हरीश को सुप्रीम कोर्ट ने दी सम्मान से मरने की इजाजत

नई दिल्ली: जीवन और मृत्यु के बीच लटकी एक लंबी और दर्दनाक जंग आखिरकार खत्म हुई। देश की सर्वोच्च अदालत, सुप्रीम कोर्ट...

CBSE Class 12 Maths Paper QR Code Rickroll Viral News
एजुकेशन

CBSE 12वीं के मैथ पेपर में ये क्या हुआ? QR कोड स्कैन करते ही बज उठा गाना, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने छात्रों और सोशल मीडिया यूजर्स दोनों को हैरान कर...

Related Articles