अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो Tata Nexon EV आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकती है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को आप सिर्फ 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर घर ला सकते हैं। लेकिन उसके बाद हर महीने कितनी EMI देनी होगी? आइए पूरी डिटेल जानते हैं।
Tata Nexon EV की कीमत

टाटा मोटर्स ने Nexon EV के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये रखी है। इसके अलावा आरटीओ (₹7,400), इंश्योरेंस (₹58,000) और टीसीएस (₹12,400) जोड़ने पर गाड़ी की ऑन-रोड कीमत करीब 13.26 लाख रुपये हो जाती है।
सिर्फ ₹2 लाख डाउन पेमेंट पर EMI
अगर आप बेस वेरिएंट खरीदते हैं और ₹2 लाख रुपये डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको बैंक से लगभग ₹11.26 लाख रुपये का लोन लेना होगा।
-
ब्याज दर: 9%
-
लोन अवधि: 7 साल (84 महीने)
-
EMI: ₹18,132 प्रति माह
इस तरह आपको हर महीने 7 साल तक करीब ₹18,132 की किस्त चुकानी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार?
7 साल तक EMI भरने पर कार की कुल कीमत बढ़ जाएगी।
-
लोन पर ब्याज: ₹3.96 लाख रुपये
-
कुल भुगतान: ₹17.23 लाख रुपये (ऑन-रोड + ब्याज)
यानी गाड़ी की कीमत पर आपको ब्याज जोड़कर लगभग 4 लाख रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।
Nexon EV का मुकाबला किनसे?
Tata Nexon EV भारत में एक पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV है। इसका सीधा मुकाबला MG Windsor जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से होता है।