भारत की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors)ने 6 साल बाद एक बार फिर साउथ अफ्रीका के मार्केट में एंट्री कर ली है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) की ओर से जोहान्सबर्ग के सैंडटन स्थित द गैलेरिया में ग्रैंड लॉन्च इवेंट रखा गया, जहां कंपनी ने चार मॉडल—Harrier, Curvv, Punch और Tiago पेश किए। यह कदम कंपनी के लिए एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।
Tata Harrier: दमदार एसयूवी
टाटा हैरियर एक फुल-साइज SUV है, जो प्रीमियम लुक और पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है।
लंबाई: 4,605 मिमी
इंजन: 2.0-लीटर क्रायोटेक टर्बोचार्ज्ड (125 किलोवाट पावर, 350 एनएम टॉर्क)
टेक्नोलॉजी: 10.25/12.3 इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay, Android Auto, Alexa Car2Home
सेफ्टी: 6 एयरबैग, ESP, ABS + EBD, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल और लेवल-2 ADAS फीचर्स
Tata Curvv: स्टाइलिश कूपे SUV
टाटा कर्व एक बोल्ड डिजाइन वाली कूपे-इंस्पायर्ड SUV है।
लंबाई: 4,308 मिमी, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस
इंजन: 1.2-लीटर रेवोट्रॉन टर्बो पेट्रोल (88 किलोवाट पावर, 170 एनएम टॉर्क)
ट्रांसमिशन: 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCA ऑटोमैटिक
इंटीरियर: 7/10.25 इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मूड लाइटिंग
सेफ्टी: सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग, ABS + EBD, ESP
Tata Punch: कॉम्पैक्ट SUV का पावरपैक
पंच का लुक दमदार है और यह कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में हिट होने की पूरी तैयारी में है।
इंजन: 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल (65 किलोवाट पावर, 115 एनएम टॉर्क)
टेक्नोलॉजी: 7/10.5 इंच टचस्क्रीन (Apple CarPlay + Android Auto सपोर्ट)
यूनिक फीचर: 90° तक खुलने वाले दरवाजे
सेफ्टी: ESP, ABS + EBD, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, 2 एयरबैग
Tata Tiago: स्टाइलिश हैचबैक
टियागो इस रेंज का सबसे कॉम्पैक्ट और किफायती मॉडल है।
इंजन: 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल (63 किलोवाट पावर, 113 एनएम टॉर्क)
ट्रांसमिशन: 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी
टेक्नोलॉजी: 7.0/10.25 इंच टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, एचडी रिवर्स कैमरा, वायरलेस कनेक्टिविटी
सेफ्टी: ABS, EBD, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, 2 एयरबैग
अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।








