Current date 19/03/2026

‘उसके जैसा विधायक नहीं!’ तान्या मित्तल का बड़ा खुलासा, राजनीति से जुड़ा था उनका EX बॉयफ्रेंड, चुपके-चुपके मिलते थे दोनों

URL copied
'उसके जैसा विधायक नहीं!' तान्या मित्तल का बड़ा खुलासा, राजनीति से जुड़ा था उनका EX बॉयफ्रेंड, चुपके-चुपके मिलते थे दोनों
Share URL copied

बिग बॉस सीजन 19 इस बार भी दर्शकों के लिए जबरदस्त एंटरटेनमेंट लेकर आया है। शो शुरू हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ और घर के अंदर झगड़े, हंसी-मजाक और चौंकाने वाले खुलासों की झड़ी लग गई है। हाल ही में शहबाज बदेशा ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और अब खबरें आ रही हैं कि एक और वाइल्ड कार्ड आने वाला है। दिलचस्प बात यह है कि वह कोई और नहीं बल्कि कंटेस्टेंट तान्या मित्तल का एक्स बॉयफ्रेंड हो सकता है।

तान्या मित्तल ने खोला प्यार का राज

बिग बॉस के घर में एक हल्की-फुल्की बातचीत के दौरान शहबाज ने तान्या से उनके डेटिंग लाइफ के बारे में सवाल किया। पहले तो यह चर्चा मस्ती-मजाक तक ही सीमित रही, लेकिन कुछ ही देर में तान्या ने एक बड़ा खुलासा कर दिया। उन्होंने न सिर्फ अपने दो एक्स बॉयफ्रेंड होने की बात मानी बल्कि उन पर शायरी भी सुनाई, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

तान्या ने मजाकिया अंदाज में कहा—
“पूरी दुनिया ने कहा वो मेरे लिए लायक नहीं है,
सच बताऊं तो उसके जैसा पूरी दुनिया में कोई विधायक नहीं है।”

इस शायरी पर घर में मौजूद सभी हंस पड़े और माहौल हल्का-फुल्का हो गया। वहीं, शहबाज ने तुरंत अंदाजा लगा लिया कि तान्या का इशारा किसी राजनेता की ओर है।

‘मुझे सिर्फ नेताओं से शादी करनी है’

जब शहबाज ने उनसे साफ-साफ पूछा कि क्या उनका एक्स बॉयफ्रेंड कोई नेता था, तो तान्या ने बिना झिझक हामी भर दी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि उन्हें शादी भी सिर्फ किसी नेता से ही करनी है। तान्या की इस बात से घर में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट भी चौंक गए और मजाक-मस्ती का दौर शुरू हो गया।

‘चुप-चुपके मुझसे मिलने आता है’

बात यहीं खत्म नहीं हुई। तान्या ने एक और शायरी के जरिए अपने दिल का राज खोला। उन्होंने कहा—
“आज भी चुप-चुप के वो मुझसे मिलने आता है,
आईने में जिसे तुम देखते हो वो मेरा नहीं, उसका चेहरा आता है।”

उनकी इस शायरी ने सभी घरवालों को और ज्यादा उत्साहित कर दिया। सबने मजाक में कहना शुरू कर दिया कि तान्या का एक्स जल्द ही बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड बनकर एंट्री करेगा।

फरहाना भी बोलीं—’मुझे भी वाइल्ड कार्ड चाहिए’

इसी बीच फरहाना ने भी मजाक में कहा कि उन्हें भी वाइल्ड कार्ड चाहिए। हालांकि उन्होंने साफ कर दिया कि वे नेताओं और डॉक्टरों में कोई दिलचस्पी नहीं रखतीं। फरहाना ने हंसते हुए कहा कि उन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए जिसमें चार खूबियां हों—समझदारी, लंबी हाइट, दाढ़ी और मजाकिया स्वभाव

वाइल्ड कार्ड एंट्री से बढ़ा सस्पेंस

अब सवाल उठता है कि क्या सचमुच तान्या मित्तल का एक्स बॉयफ्रेंड बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाला है? अगर ऐसा हुआ तो शो की TRP और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। दर्शक भी बेसब्री से इस ट्विस्ट का इंतजार कर रहे हैं। बिग बॉस हमेशा से अपनी सरप्राइज एंट्री और ड्रामे के लिए मशहूर रहा है और लगता है इस बार भी दर्शकों को मजेदार कंटेंट मिलने वाला है।

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी107
विदेश254
देश296
व्यापार105
टेस्ला और xAI का 'Digital Optimus' प्रोजेक्ट: मस्क बड़ा खुलासा
ऑटोमोबाइल

एलन मस्क का बड़ा यू-टर्न: टेस्ला और xAI मिलकर बनाएंगे ‘डिजिटल ऑप्टिमस’, क्या फंसेंगे कानूनी पचड़े में?

दिग्गज कारोबारी एलन मस्क ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है। मस्क ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि...

Stryker Cyberattack: दुनिया की बड़ी कंपनी पर साइबर हमला
विदेश

दुनिया की दिग्गज कंपनी पर बड़ा साइबर हमला: 2 लाख से ज्यादा कंप्यूटर और फोन का डेटा साफ, मची खलबली!

नई दिल्ली/वॉशिंगटन: तकनीक की दुनिया से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने सबको हैरान कर दिया है। दुनिया की सबसे बड़ी...

Instagram Down: इंस्टाग्राम हुआ ठप, बंद हुए मैसेज और पोस्ट
टेक्नोलॉजी

क्या आपका Instagram भी हो गया है ठप? न जा रहे मैसेज, न हो रही पोस्ट; यूजर्स हुए परेशान

नई दिल्ली: अगर आप आज सुबह से अपने दोस्तों को इंस्टाग्राम पर मीम्स नहीं भेज पा रहे हैं या आपकी फीड रिफ्रेश...

Related Articles