Current date 22/03/2026

सालभर से गिरते-गिरते अब उड़ान भरने को तैयार ये 3 शेयर, झोंक दो पैसा और कमाओ तगड़ा मुनाफा!

URL copied
सालभर से गिरते-गिरते अब उड़ान भरने को तैयार ये 3 शेयर, झोंक दो पैसा और कमाओ तगड़ा मुनाफा!
Share URL copied

भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 676 अंक चढ़कर बंद हुआ। जीएसटी ढांचे में बदलाव, वैश्विक तनाव कम होने और मजबूत तिमाही नतीजों ने बाजार में जोश भर दिया है। इसी माहौल में ब्रोकरेज हाउस Antique Stock Broking ने इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के 3 दमदार शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है।

कौन से हैं ये 3 Infra Shares?

👉 पीएनसी इंफ्राटेक (PNC Infratech)
👉 आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स (IRB Infra Developers)
👉 एच.जी. इन्फ्रा इंजीनियरिंग (HG Infra Engineering)

ब्रोकरेज का मानना है कि सरकारी कैपेक्स, एनएचएआई की नई योजनाओं और इंफ्रा सेक्टर में सुधार से इन कंपनियों का बिजनेस आने वाले सालों में तेजी से बढ़ सकता है।

IRB Infrastructure Developers

  • ब्रोकरेज ने इस शेयर पर BUY रेटिंग बनाए रखी है और 62 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

  • मौजूदा प्राइस 45 रुपये के मुकाबले यह करीब 38% ऊपर जा सकता है।

  • कंपनी के पास मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन है और NHAI की टोल-ऑपरेट-ट्रांसफर (TOT) योजनाओं से बड़े मौके मिलने की उम्मीद है।

  • हालांकि पिछले एक साल में इस शेयर ने 31% गिरावट दिखाई है और 2025 में अब तक 25% लुढ़क चुका है

PNC Infratech

  • जून तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने इस पर भी खरीदारी की सलाह दोहराई है।

  • टारगेट प्राइस थोड़ा घटाकर 395 रुपये किया गया है (पहले 398 रुपये था)।

  • मौजूदा स्तर से इसमें 28% से ज्यादा का अपसाइड संभव है।

  • कंपनी की मजबूत बैलेंस शीट और प्रोजेक्ट्स के सफल रिकॉर्ड को इसकी ताकत माना जा रहा है।

  • हालांकि एक साल में शेयर 34% गिरा, लेकिन पिछले 6 महीनों में इसने 22% रिटर्न दिया है।

HG Infra Engineering

  • इस स्टॉक पर भी BUY रेटिंग बरकरार है।

  • टारगेट प्राइस घटाकर 1461 रुपये किया गया है (पहले 1758 रुपये था)।

  • मौजूदा प्राइस से इसमें अब भी 52% अपसाइड दिख रहा है।

  • कंपनी का नेट प्रॉफिट FY25 से FY28E तक 12% CAGR से बढ़ने का अनुमान है।

  • हालांकि एक साल में शेयर 38% टूटा और इस साल अब तक 35% लुढ़क चुका है

ब्रोकरेज की चेतावनी

हालांकि इन तीनों शेयरों में दम है, लेकिन नए कॉन्ट्रैक्ट्स में देरी और प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन खिसकना बड़ा जोखिम बना हुआ है। इसके बावजूद इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की मजबूत फंडामेंटल्स और सरकारी प्रोत्साहन इसे निवेश के लिए आकर्षक बनाते हैं।

⚠️ डिस्क्लेमर: यहां बताए गए शेयर ब्रोकरेज हाउस की राय पर आधारित हैं। निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें। मुनाफा या नुकसान आपकी जिम्मेदारी होगी। आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए bignews18 जिम्मेदार नहीं होगा.

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी109
विदेश255
देश298
व्यापार106
अमेरिका में भारतीय मूल के भाइयों को 835 साल की जेल
विदेश

अमेरिका में भारतीय मूल के दो भाइयों को 835 साल की सजा, 250 करोड़ से ज्यादा की ठगी और रसूख का ऐसा अंत

अमेरिका से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। पेनसिल्वेनिया में रहने वाले भारतीय मूल के दो सगे...

Cocktail 2 First Look: शाहिद, कृति और रश्मिका का स्वैग
मनोरंजन

Cocktail 2: शाहिद, कृति और रश्मिका के बीच शुरू होगी ‘ट्रॉपिकल रोमांस’ की कहानी? फिल्म के नए पोस्टर्स ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

करीब 14 साल पहले आई फिल्म ‘कॉकटेल’ ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण...

Adobe CEO शांतनु नारायण ने पद छोड़ने का फैसला किया है
विदेश

Adobe में बड़े बदलाव की तैयारी: CEO शांतनु नारायण छोड़ेंगे अपना पद, कर्मचारियों के नाम लिखा भावुक संदेश

दुनिया की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी एडोबी (Adobe) में एक बड़े युग का अंत होने जा रहा है। कंपनी के भारतीय मूल के...

Related Articles