टीवी एक्ट्रेस और “कांटा लगा गर्ल” के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन को काफी समय बीत चुका है, लेकिन उनके पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) अब तक इस सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं। पत्नी के जाने के गम ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया है। इसी बीच अब उन्होंने शेफाली की याद में एक इमोशनल टैटू बनवाया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पत्नी की याद में बनवाया टैटू
पराग त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने सीने पर शेफाली जरीवाला की तस्वीर वाला टैटू बनवाते नजर आ रहे हैं। टैटू दिल के पास बनाया गया है, ताकि वो हमेशा शेफाली को अपने दिल के करीब महसूस कर सकें। खास बात यह है कि इसमें उनकी शादी की डेट भी लिखी गई है।
वीडियो में टैटू बनवाने की पूरी प्रोसेस दिखाई गई है—शुरुआत से लेकर आखिर तक। इस वीडियो को देखकर फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं और पराग को ‘सच्चा हमसफर’ बता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल
जैसे ही पराग ने वीडियो शेयर किया, ये इंटरनेट पर वायरल हो गया। फैंस उनकी इस मोहब्बत की तारीफ कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि “सच्चा प्यार कभी नहीं मरता”, तो कोई उन्हें “परफेक्ट पार्टनर” बता रहा है।
शेफाली का पर्सनल लाइफ
बता दें कि पराग त्यागी, शेफाली जरीवाला के दूसरे पति थे। इससे पहले उनकी शादी म्यूज़िशियन हरमीत सिंह से हुई थी। साल 2014 में शेफाली और पराग ने शादी की थी। लेकिन 27 जून को शेफाली के अचानक निधन ने इस रिश्ते को हमेशा के लिए अधूरा कर दिया। हाल ही में 12 अगस्त को पराग ने अपनी शादी की सालगिरह भी मनाई थी, जो उनके लिए बेहद भावुक पल था।
अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।








