साउथ के ‘थलाइवा’ रजनीकांत के फैंस के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। हाल ही में अपना 75वां जन्मदिन मनाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ के सीक्व Jailer 2ल की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ था, लेकिन अब दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं। मिथुन दा ने कन्फर्म कर दिया है कि बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान भी जेलर 2 का हिस्सा होंगे।
मिथुन चक्रवर्ती ने बातों-बातों में खोल दिया राज
एक हालिया बंगाली इंटरव्यू (SITI Cinema) के दौरान मिथुन चक्रवर्ती से उन कहानियों के बारे में पूछा गया जिन्होंने हाल के दिनों में उन्हें प्रभावित किया है। इस पर मिथुन ने ‘जेलर 2’ का नाम लिया और फिल्म की तगड़ी स्टार कास्ट की तारीफ की। मिथुन दा ने फिल्म के कलाकारों के नाम गिनाते हुए कहा, “जेलर 2 की कहानी बहुत दिलचस्प है। इसमें मोहनलाल, शाहरुख खान, राम्या कृष्णन और शिवराजकुमार जैसे दिग्गज कलाकार एक साथ नजर आएंगे।”
मिथुन चक्रवर्ती के इस बयान ने यह साफ कर दिया है कि फिल्म में शाहरुख खान का एक बड़ा कैमियो या अहम भूमिका हो सकती है। हालांकि, मेकर्स या शाहरुख खान की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन मिथुन दा का यह बयान फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।
शिवराजकुमार ने भी दी बड़ी जानकारी
फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार शिवराजकुमार भी वापसी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि इस बार उनका रोल सिर्फ एक कैमियो तक सीमित नहीं होगा, बल्कि पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और महत्वपूर्ण होगा। शिवराजकुमार ने बताया, “जेलर 2 की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां 2023 की फिल्म खत्म हुई थी। मैंने एक दिन की शूटिंग पूरी कर ली है और अब 8, 9 और 10 जनवरी को दोबारा शूटिंग जॉइन करूंगा।”
क्यों खास है ‘जेलर 2’?
निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2023 की सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। शिवराजकुमार ने फिल्म की सफलता का श्रेय नेल्सन को देते हुए कहा कि उन्होंने रजनीकांत को उनकी उम्र के हिसाब से एक सही और दमदार रोल में पेश किया, जिसे दुनिया भर के दर्शकों ने पसंद किया।
स्टार कास्ट और रिलीज डेट
‘जेलर 2’ में सितारों की पूरी फौज नजर आने वाली है। फिल्म में विनायकन, सूरज वेंजारामूडु और संथानम के साथ-साथ मेघना राज सरजा की भी तमिल सिनेमा में वापसी हो रही है। मलयालम एक्ट्रेस अन्ना राजन भी फिल्म का हिस्सा होंगी।
- रिलीज डेट: 12 जून 2026
- निर्देशक: नेल्सन दिलीपकुमार
- संगीत: अनिरुद्ध रविचंदर
- प्रोडक्शन: सन पिक्चर्स (कलानिधि मारन)
फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर ‘टाइगर’ मुथुवेल पांडियन के रूप में दहाड़ते नजर आएंगे। उनके साथ राम्या कृष्णन उनकी पत्नी के रोल में वापसी करेंगी। विद्या बालन और विजय सेतुपति के नाम भी इस फिल्म से जुड़ रहे हैं, जिससे यह साफ है कि जेलर 2 सिनेमाघरों में तबाही मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।








