Current date 17/03/2026

राजेश खन्ना ने रातों-रात रचाई थी गुपचुप शादी! अनीता आडवाणी का बड़ा दावा

URL copied
राजेश खन्ना ने रातों-रात रचाई थी गुपचुप शादी! अनीता आडवाणी का बड़ा दावा
Share URL copied

मुंबई: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना की ज़िंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा सामने आया है। उनकी कथित गर्लफ्रेंड अनीता आडवाणी ने दावा किया है कि राजेश खन्ना ने उनसे गुपचुप शादी की थी।

डिंपल से शादी, लेकिन तलाक नहीं

राजेश खन्ना ने साल 1973 में डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। दोनों साल 1982 में अलग हो गए थे, हालांकि कभी तलाक नहीं लिया। इसी बीच अनीता आडवाणी और राजेश खन्ना के रिश्ते की चर्चाएं उठीं, लेकिन अब अनीता ने पहली बार अपनी शादी का खुलासा किया है।

क्यों नहीं किया शादी का ऐलान?

‘मेरी सहेली’ से बातचीत में अनीता ने कहा –
“हमने चुपचाप शादी की थी। फिल्म इंडस्ट्री में कोई ऐसे रिश्तों को पब्लिकली स्वीकार नहीं करता। मीडिया में पहले से ही सबको पता था कि मैं उनके साथ हूं, इसलिए हमें शादी का ऐलान करने की ज़रूरत महसूस नहीं हुई।”

घर के मंदिर में हुई थी शादी

अनीता के मुताबिक, शादी बेहद निजी तरीके से हुई थी –
“हमारे घर में मंदिर था। राजेश खन्ना ने मेरे लिए मंगलसूत्र बनवाया, मुझे काली और गोल्डन चूड़ियां पहनने को कहा। उन्होंने मेरी मांग में सिंदूर भरा और कहा – आज से तुम मेरी जिम्मेदारी हो। उसी रात हमारी शादी हुई।”

परिवार ने अंतिम यात्रा से किया दूर

अनीता ने आगे दावा किया कि वो राजेश खन्ना के जीवन में डिंपल से पहले आई थीं, लेकिन तब शादी नहीं हुई क्योंकि वो काफी युवा थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजेश खन्ना के निधन के बाद, उनके परिवार ने उन्हें अंतिम यात्रा में शामिल नहीं होने दिया और बाउंसर्स तैनात कर दिए थे।

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी106
विदेश252
देश295
व्यापार104
Poco X8 Pro Series Launch Date: कीमत और फीचर्स लीक
टेक्नोलॉजी

Poco के नए धाकड़ स्मार्टफोन की लॉन्च डेट आई सामने, फीचर्स देखकर उड़ जाएंगे होश!

Poco के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आप भी एक पावरफुल परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन का...

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
व्यापार

सोना-चांदी खरीदने वालों की मौज! कीमतों में आई भारी गिरावट, देखें आपके शहर में क्या है नया भाव

फ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय सर्राफा बाजार से बड़ी खबर आ रही है। अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना...

One Piece Season 2 Review: क्या नेटफ्लिक्स ने किया कमाल?
मनोरंजन

One Piece Season 2 Review: क्या चॉपर जीत पाएगा फैंस का दिल? सस्पेंस खत्म, आ गया सीजन 2 का पहला रिव्यू

नेटफ्लिक्स की ‘वन पीस’ लाइव-एक्शन सीरीज के दूसरे सीजन का इंतजार खत्म हो गया है। अगर आप भी उन लोगों में से...

Related Articles

मुश्किल में फंसे बादशाह: गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्त करने के आदेश

चंडीगढ़/पानीपत: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह (Aditya Prateek Singh Sisodia)...