Current date 17/03/2026

‘हाथ-पैर मत काटिए… एक ही बार में मुझे, मां और बहन को खत्म कर दीजिए’ — राजा भैया की बेटी राघवी का सनसनीखेज बयान

URL copied
'हाथ-पैर मत काटिए... एक ही बार में मुझे, मां और बहन को खत्म कर दीजिए' — राजा भैया की बेटी राघवी का सनसनीखेज बयान
Share URL copied

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। कुंडा से विधायक और बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की बड़ी बेटी राघवी कुमारी ने पहली बार अपने पिता पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। राघवी का कहना है कि उनकी मां भानवी सिंह और परिवार को फर्जी मुकदमों में फंसाकर लगातार परेशान किया जा रहा है। इतना ही नहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल करते हुए कहा कि “हम लोगों के हाथ-पैर मत काटिए, एक ही बार में मुझे, मेरी मां और बहन को मरवा दीजिए।”

फर्जी मुकदमों का आरोप

राघवी ने आरोप लगाया कि अजय सिंह राणा नाम के व्यक्ति द्वारा उनकी मां के खिलाफ फैजाबाद में एक नया क्रिमिनल कंप्लेन दर्ज कराया गया है, जो पूरी तरह से निराधार है। उनका कहना है कि उनकी मां कभी फैजाबाद गई ही नहीं, फिर भी उन्हें कोर्ट में बुलाया जा रहा है।

इसके अलावा, उन्होंने खुलासा किया कि लखनऊ के हजरतगंज थाने में भी फर्जी एफआईआर और केस दर्ज किए गए हैं। जब उन्होंने डीसीपी से शिकायत की तो उन्हें यही जवाब मिला कि यह “ऊपर का मामला” है। राघवी का दावा है कि उनके पास इस पूरे मामले की वॉइस रिकॉर्डिंग्स सबूत के तौर पर मौजूद हैं।

‘विदेशी हथियारों का जखीरा छुपाया गया’

राघवी ने आरोप लगाया कि यूपी पुलिस और प्रशासन उनकी मां को टारगेट कर रहे हैं, जबकि उनकी मां ने खुद राजा भैया के पास विदेशी हथियारों के जखीरे के सबूत पेश किए थे। उनका कहना है कि यह सब सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार के संरक्षण में हो रहा है।

उन्होंने यहां तक चेतावनी दी कि उनकी मां को मारने या उनके खिलाफ किसी भी साजिश में राजा भैया और उनके समर्थक पीछे नहीं हटेंगे।

घरेलू हिंसा और मां की तबीयत बिगड़ी

अपनी मां भानवी सिंह के स्वास्थ्य का जिक्र करते हुए राघवी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा के दौरान उनकी मां की रिब्स (पसलियां) टूट गई थीं और फेफड़ों में खून भर गया था। बाद में इस मेडिकल रिपोर्ट को बदल दिया गया।

राघवी ने बताया कि अब उनकी मां के फेफड़ों का वह हिस्सा सही ढंग से काम नहीं कर पा रहा है। एम्स दिल्ली की रिपोर्ट भी इस बात की पुष्टि करती है कि पसलियां गलत तरीके से जुड़ गई हैं और फेफड़ों को स्थायी नुकसान हुआ है।

गवाहों को धमकाने का आरोप

राघवी ने कहा कि जब दिल्ली पुलिस कार्रवाई के लिए लखनऊ पहुंची, तब यूपी पुलिस के गनर्स ने गवाहों के घर जाकर उन्हें धमकाया और चुप करा दिया। उन्होंने साफ आरोप लगाया कि बाहुबल, पैसा और सीएम के समर्थन से उनके पिता उनकी मां का लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में अगर कोई न्याय मांगने जाता है तो उसके खिलाफ नए मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं, जिससे आम लोग डरकर चुप हो जाते हैं।

परिवार की जंग अब राजनीतिक मोड़ पर

यह विवाद केवल पारिवारिक झगड़ा नहीं रह गया है, बल्कि अब सीधे राजनीतिक मंच तक पहुंच चुका है। राघवी का यह बयान साफ दिखाता है कि मामला सत्ता, प्रशासन और राजनीति के गठजोड़ से कितना उलझा हुआ है।

इससे पहले राजा भैया के बेटे ने भी अपनी मां को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर गंभीर आरोप लगाए थे और एक वीडियो भी जारी किया था। अब बेटी का यह सार्वजनिक हमला परिवार की लड़ाई को और ज्यादा उग्र बना रहा है।

उत्तर प्रदेश की सियासत में राजा भैया का नाम लंबे समय से बाहुबली नेताओं में लिया जाता रहा है। लेकिन अब उनके ही परिवार से उठे ये आरोप उनके राजनीतिक करियर पर बड़ा असर डाल सकते हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी107
विदेश252
देश295
व्यापार104
Xiaomi 17 Ultra Price in India: 200MP कैमरा वाला फोन लॉन्च
टेक्नोलॉजी

DSLR की छुट्टी करने आया Xiaomi का यह धाकड़ फोन, 200MP कैमरा और Leica लेंस के साथ भारत में एंट्री

स्मार्टफोन की दुनिया में दिग्गज कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज उतारकर हलचल मचा दी है। कंपनी...

SC का बड़ा फैसला:गाजियाबाद के हरीश राणा को मिली इच्छा मृत्यु
स्वास्थ्य

13 साल का दर्द और अब ‘शांति’: गाजियाबाद के हरीश को सुप्रीम कोर्ट ने दी सम्मान से मरने की इजाजत

नई दिल्ली: जीवन और मृत्यु के बीच लटकी एक लंबी और दर्दनाक जंग आखिरकार खत्म हुई। देश की सर्वोच्च अदालत, सुप्रीम कोर्ट...

CBSE Class 12 Maths Paper QR Code Rickroll Viral News
एजुकेशन

CBSE 12वीं के मैथ पेपर में ये क्या हुआ? QR कोड स्कैन करते ही बज उठा गाना, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने छात्रों और सोशल मीडिया यूजर्स दोनों को हैरान कर...

Related Articles