Current date 17/03/2026

पाकिस्तानी नागरिक ने रामपुर में बेची जमीन, फर्जी पहचान से किया बड़ा खेल!

URL copied
पाकिस्तानी नागरिक ने रामपुर में बेची जमीन, फर्जी पहचान से किया बड़ा खेल!
Share URL copied

रामपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दुश्मन देश पाकिस्तान का नागरिक यहां आया, फर्जी पहचान पत्र बनवाया और अपनी पैतृक जमीन बेचकर वापस चला गया।

जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2014 में यह पाकिस्तानी नागरिक 90 दिन के टूरिस्ट वीजा पर रामपुर पहुंचा। 29 जनवरी को उसने किशनपुर अटरिया स्थित अपनी जमीन सिर्फ 5 लाख रुपये में बेच दी। जबकि नियमानुसार यह जमीन कस्टोडियन की होनी चाहिए थी, क्योंकि वह व्यक्ति 1992-93 में पाकिस्तान चला गया था और वहां की नागरिकता ले चुका था। अप्रैल में वह आराम से पाकिस्तान लौट गया।

बाद में जमीन के साझेदारों में विवाद हुआ और रीसेल के लिए डाक्यूमेंट तैयार किए जाने लगे, तभी यह पूरा खेल उजागर हुआ। शिकायत अब गृह मंत्रालय तक पहुंच गई है और जांच में आरोप सही पाए गए तो रजिस्ट्री शून्य घोषित की जा सकती है।

बड़ा सवाल उठता है

  • रजिस्ट्री में मोहल्ला चाह शोर, तहसील सदर जिला रामपुर का पता कैसे दर्ज हुआ?

  • आखिर फर्जी पहचान पत्र और आधार कार्ड किसने बनवाया?

  • रजिस्ट्री ऑफिस ने जांच और सत्यापन क्यों नहीं किया?

खुफिया एजेंसियां भी चकमा खा गईं

पाकिस्तानी नागरिक जनवरी 2014 से अप्रैल 2014 तक यहां रहा और जमीन बेच दी, लेकिन खुफिया तंत्र को भनक तक नहीं लगी। वह जनवरी 2015 में फिर आया और बकाया रकम लेकर वापस चला गया।

दोनों देशों में छिपाई जानकारी

शिकायतकर्ता का कहना है कि उस व्यक्ति ने पाकिस्तान जाकर नागरिकता ली और यहां आकर जमीन बेच दी। पासपोर्ट पर जन्म स्थान कराची दर्ज है, लेकिन दोनों देशों में यह जानकारी छुपाई गई।

सामाजिक कार्यकर्ता की मांग

सोशल एक्टिविस्ट दानिश खान ने गृह मंत्रालय को शिकायत भेजी है। उनके मुताबिक यह जमीन कस्टोडियन की है और इसे तुरंत शत्रु संपत्ति घोषित कर बैनामा शून्य किया जाना चाहिए। साथ ही इस पूरे फर्जीवाड़े में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

अधिकारियों का बयान

  • डीजीसी (रेवन्यू) प्रेम किशोर पांडेय का कहना है कि रामपुर के कई लोग पाकिस्तान जाकर नागरिकता ले चुके हैं, जिनकी जमीन शत्रु संपत्ति घोषित होनी चाहिए थी। अब यह जांच का विषय है कि परिजनों ने प्रशासन से जानकारी क्यों छुपाई।

  • डीएम जोगिन्दर सिंह ने कहा कि यह मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। अगर शिकायत आती है तो नियमानुसार जांच और कार्रवाई की जाएगी।

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी107
विदेश252
देश295
व्यापार104
Xiaomi 17 Ultra Price in India: 200MP कैमरा वाला फोन लॉन्च
टेक्नोलॉजी

DSLR की छुट्टी करने आया Xiaomi का यह धाकड़ फोन, 200MP कैमरा और Leica लेंस के साथ भारत में एंट्री

स्मार्टफोन की दुनिया में दिग्गज कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज उतारकर हलचल मचा दी है। कंपनी...

SC का बड़ा फैसला:गाजियाबाद के हरीश राणा को मिली इच्छा मृत्यु
स्वास्थ्य

13 साल का दर्द और अब ‘शांति’: गाजियाबाद के हरीश को सुप्रीम कोर्ट ने दी सम्मान से मरने की इजाजत

नई दिल्ली: जीवन और मृत्यु के बीच लटकी एक लंबी और दर्दनाक जंग आखिरकार खत्म हुई। देश की सर्वोच्च अदालत, सुप्रीम कोर्ट...

CBSE Class 12 Maths Paper QR Code Rickroll Viral News
एजुकेशन

CBSE 12वीं के मैथ पेपर में ये क्या हुआ? QR कोड स्कैन करते ही बज उठा गाना, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने छात्रों और सोशल मीडिया यूजर्स दोनों को हैरान कर...

Related Articles