Current date 17/03/2026

iPhone 17 लॉन्च से पहले Navya Nanda की Apple Park में Tim Cook से मुलाकात, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें

URL copied
iPhone 17 लॉन्च से पहले Navya Nanda की Apple Park में Tim Cook से मुलाकात, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें
Share URL copied

iPhone 17 लॉन्च से पहले Apple Park में Navya Nanda और Tim Cook की मुलाकात

Apple का बहुचर्चित ‘Awe-dropping Event’ आज कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित Apple Park में होने जा रहा है। इवेंट से पहले ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है क्योंकि अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने खुद Apple CEO टिम कुक से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं।

Instagram पर वायरल हुईं तस्वीरें

27 साल की Navya Nanda ने आज सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Apple Park से कुछ तस्वीरें साझा कीं। इनमें से एक फोटो में वह Apple के CEO Tim Cook के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
इसी पोस्ट के साथ शेयर किए गए एक वीडियो में टिम कुक अन्य क्रिएटर्स और गेस्ट्स से बातचीत करते हुए दिखाई देते हैं।

Navya ने पोस्ट को कैप्शन दिया – “Day 1 with Apple”। उनकी तस्वीरों में Apple Park का मशहूर रेनबो स्टेज और अंदर का खूबसूरत परिसर भी दिख रहा है, जिसमें आर्टिफिशियल तालाब और कैफ़े मौजूद है।

कौन हैं Navya Naveli Nanda?

Navya, बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन की नातिन हैं। वह श्वेता बच्चन और Escorts Kubota चेयरमैन निखिल नंदा की बेटी हैं।
फोर्डहैम यूनिवर्सिटी (न्यूयॉर्क) से बैचलर डिग्री लेने के बाद वह फिलहाल IIM अहमदाबाद से पार्ट-टाइम MBA कर रही हैं। साथ ही वह Project Naveli नामक वेंचर की फाउंडर हैं और एक पॉडकास्ट भी होस्ट करती हैं।

Apple Event में क्या होगा खास?

Apple आज अपने iPhone 17 सीरीज से पर्दा उठाने जा रहा है। इस बार फोन में एडवांस्ड AI फीचर्स को लेकर खास उत्सुकता है।
हालांकि कंपनी ने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन ‘Awe-dropping’ नाम के इस इवेंट को लेकर टेक वर्ल्ड में जबरदस्त चर्चा है।
हर साल की तरह इस बार भी iPhone लॉन्च Apple की सबसे बड़ी हाइलाइट रहेगा।

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी107
विदेश252
देश295
व्यापार104
Xiaomi 17 Ultra Price in India: 200MP कैमरा वाला फोन लॉन्च
टेक्नोलॉजी

DSLR की छुट्टी करने आया Xiaomi का यह धाकड़ फोन, 200MP कैमरा और Leica लेंस के साथ भारत में एंट्री

स्मार्टफोन की दुनिया में दिग्गज कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज उतारकर हलचल मचा दी है। कंपनी...

SC का बड़ा फैसला:गाजियाबाद के हरीश राणा को मिली इच्छा मृत्यु
स्वास्थ्य

13 साल का दर्द और अब ‘शांति’: गाजियाबाद के हरीश को सुप्रीम कोर्ट ने दी सम्मान से मरने की इजाजत

नई दिल्ली: जीवन और मृत्यु के बीच लटकी एक लंबी और दर्दनाक जंग आखिरकार खत्म हुई। देश की सर्वोच्च अदालत, सुप्रीम कोर्ट...

CBSE Class 12 Maths Paper QR Code Rickroll Viral News
एजुकेशन

CBSE 12वीं के मैथ पेपर में ये क्या हुआ? QR कोड स्कैन करते ही बज उठा गाना, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने छात्रों और सोशल मीडिया यूजर्स दोनों को हैरान कर...

Related Articles