Current date 22/03/2026

लाखों की नौकरी, एक ऐप से बदली किस्मत: जानिए कौन है ‘मिस्टर कॉमर्स वाला’ जो बना रहा है हज़ारों छात्रों को CA!

URL copied
जानिए कौन है 'मिस्टर कॉमर्स वाला' जो बदल रहा हज़ारों की किस्मत!
Share URL copied

लखनऊ – क्या आपने कभी सोचा है कि सिर्फ एक मोबाइल ऐप और यूट्यूब चैनल हज़ारों छात्रों का भविष्य संवार सकता है? लखनऊ के आलोक शुक्ला, जिन्हें लोग आज “मिस्टर कॉमर्स वाला” के नाम से जानते हैं, ने इस सोच को हकीकत बना दिया है। वे उन छात्रों की उम्मीद बन चुके हैं जो चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की तैयारी करना चाहते हैं लेकिन महंगी कोचिंग की वजह से अपने सपनों को अधूरा छोड़ देते हैं।

अब लाखों की कोचिंग नहीं, घर बैठे सस्ती और असरदार पढ़ाई

आलोक बताते हैं कि दिल्ली जैसे बड़े शहरों में रहकर CA की तैयारी करना हर किसी के लिए संभव नहीं। भारी कोचिंग फीस, रहने का खर्च और मानसिक तनाव छात्रों को तोड़ देता है। इन्हीं समस्याओं से राहत दिलाने के लिए उन्होंने “मिस्टर कॉमर्स वाला” नाम से एक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म शुरू किया, जहां कम खर्च में उच्च गुणवत्ता की पढ़ाई संभव है।

उनकी YouTube क्लासेस और ऐप के ज़रिए हजारों स्टूडेंट्स को घर बैठे गाइडेंस मिल रहा है – वो भी बेहद किफायती दामों में।

CA बनने में क्या-क्या रुकावटें आती हैं?

आलोक शुक्ला ने अपनी अनुभवों के आधार पर बताया कि CA स्टूडेंट्स को इन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है:

  • ग़लत गाइडेंस और कन्फ्यूजन

  • बहुत ज्यादा स्टडी मटेरियल

  • आत्मविश्वास की कमी

  • पढ़ाई में अनुशासन की कमी

लेकिन वे ये भी कहते हैं कि अगर सही दिशा में मेहनत की जाए, तो यह परीक्षा आसान हो सकती है।

पढ़ाई को आसान और असरदार कैसे बनाएं? जानिए ‘मिस्टर कॉमर्स वाला’ की सलाह

आलोक छात्रों को कुछ अहम स्टडी टिप्स भी देते हैं, जैसे:

  • छोटे नोट्स बनाएं ताकि रिवीजन आसान हो

  • ICAI के स्टडी मटेरियल को ही मुख्य स्रोत बनाएं

  • हर टॉपिक को बार-बार दोहराएं

  • सीमित और विश्वसनीय संसाधनों पर भरोसा करें

  • गाइडेंस सोच-समझकर चुनें

  • नियमित रूटीन और अनुशासन बनाए रखें

पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य भी जरूरी है

आलोक मानते हैं कि जब तक दिमाग और शरीर संतुलन में नहीं होंगे, पढ़ाई का असर नहीं होगा। इसलिए वो संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और तनाव से दूर रहने की भी सलाह देते हैं।

मिस्टर कॉमर्स वाला: सिर्फ टीचर नहीं, सपनों का साथी

आलोक शुक्ला एक ऐसे डिजिटल मेंटर बन चुके हैं जो हजारों युवाओं को सीमित संसाधनों में भी बड़ा सपना देखने और उसे पूरा करने की हिम्मत देते हैं। उनकी पहल ने साबित कर दिया है कि आज भी सही नीयत और डिजिटल साधनों के दम पर किसी की जिंदगी बदली जा सकती है।

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी109
विदेश256
देश298
व्यापार106
Badshah टटीरी Song : गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्त करने के आदेश
मनोरंजन

मुश्किल में फंसे बादशाह: गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्त करने के आदेश

चंडीगढ़/पानीपत: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह (Aditya Prateek Singh Sisodia) एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उनके...

Anna University Result 2026: यूजी और पीजी नतीजे जारी
एजुकेशन

Anna University Result 2026: इंतज़ार खत्म! यूजी और पीजी परीक्षाओं के नतीजे घोषित, यहाँ से तुरंत डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट

Anna University Result 2026: अन्ना यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी और जरूरी खबर सामने आई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन...

अमेरिका में भारतीय मूल के भाइयों को 835 साल की जेल
विदेश

अमेरिका में भारतीय मूल के दो भाइयों को 835 साल की सजा, 250 करोड़ से ज्यादा की ठगी और रसूख का ऐसा अंत

अमेरिका से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। पेनसिल्वेनिया में रहने वाले भारतीय मूल के दो सगे...

Related Articles