Maruti Fronx का कमाल: जापान भी खरीद रहा Made-in-India SUV, रिकॉर्ड 5 लाख प्रोडक्शन!

Maruti Fronx का कमाल: जापान भी खरीद रहा Made-in-India SUV, रिकॉर्ड 5 लाख प्रोडक्शन!

मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट एसयूवी Fronx ने इतिहास रच दिया है। कंपनी ने बताया कि इस कार का प्रोडक्शन 5 लाख यूनिट्स के पार पहुंच चुका है। मार्च 2023 में लॉन्च हुई फ्रॉन्क्स ने शुरुआत से ही ग्राहकों के दिलों में जगह बना ली थी।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह SUV सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त डिमांड में है। हाल ही में इसका एक्सपोर्ट 1 लाख यूनिट्स पार कर गया। मतलब साफ है कि हर 5 में से 1 Fronx भारत से विदेश भेजी जा रही है।

जापान भी खरीदता है Maruti Fronx

फ्रॉन्क्स भारत की पहली मेड-इन-इंडिया SUV है जिसे जापान एक्सपोर्ट किया गया। यही नहीं, यह FY2024-25 में भारत की सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली पैसेंजर कार भी रही। घरेलू बाजार में भी यह टॉप 10 सेलिंग कार्स की लिस्ट में शामिल है।

ग्रोथ का रिकॉर्ड

क्यों है इतनी पॉपुलर?

ग्राहक इसकी कूप-स्टाइल डिज़ाइन और फीचर-लोडेड केबिन को बेहद पसंद कर रहे हैं। इसमें मिलते हैं –

इंजन ऑप्शन में 1.2-लीटर K-सीरीज पेट्रोल, 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल और CNG वेरिएंट मौजूद हैं।

प्रोडक्शन और कीमत

फ्रॉन्क्स का निर्माण मारुति-सुजुकी के गुजरात प्लांट में होता है। यहीं से यह भारत और विदेश दोनों मार्केट्स में सप्लाई की जाती है।

कीमत की बात करें तो:

मुकाबला किनसे?

मारुति फ्रॉन्क्स का सीधा मुकाबला हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, टाटा नेक्सन, महिंद्रा XUV 3XO से है। वहीं, यह निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर और मारुति बलेनो को भी कड़ी टक्कर देती है।

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।

लेखक

  • नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Exit mobile version