Current date 17/03/2026

सिर्फ 300 लोगों को मिलेगा मौका! महिंद्रा लाई ‘BE 6 Batman Edition’ SUV, फीचर्स देख फैंस हुए दीवाने

URL copied
सिर्फ 300 लोगों को मिलेगा मौका! महिंद्रा लाई ‘BE 6 Batman Edition’ SUV, फीचर्स देख फैंस हुए दीवाने
Share URL copied

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में धमाका करते हुए अपनी खास BE 6 Batman Edition लॉन्च कर दी है। यह महिंद्रा की पहली बैटमैन थीम वाली कार है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹27.79 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। सबसे खास बात—इस लिमिटेड एडिशन SUV की सिर्फ 300 यूनिट ही बिकेंगी, यानी केवल 300 लोग ही इसे अपने गैराज में खड़ा कर पाएंगे।


बुकिंग और डिलीवरी डिटेल्स

इस SUV की बुकिंग 23 अगस्त से शुरू होगी। ग्राहक इसे महिंद्रा की ऑफिशियल वेबसाइट या ऑथराइज्ड डीलरशिप से बुक कर सकेंगे।

  • बुकिंग अमाउंट: ₹21,000

  • डिलीवरी की शुरुआत: 20 सितंबर (इंटरनेशनल बैटमैन डे)


इंडस्ट्री में पहली बार

BE 6 Batman Edition पैक-थ्री वेरिएंट पर आधारित है और रेगुलर मॉडल से करीब ₹89,000 महंगी है। ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में पहली बार महिंद्रा ने Warner Bros के साथ कोलैबरेशन किया है, जो हॉलीवुड की बड़ी फिल्म और एंटरटेनमेंट कंपनी है।


कैसा दिखता है BE 6 Batman Edition?

  • कलर: साटन ब्लैक शेड

  • व्हील आर्च और बंपर पर ग्लॉस-ब्लैक फिनिश

  • आगे के दरवाजों पर बैटमैन थीम डेकल

  • गोल्डन कलर के बैटमैन लोगो—फेंडर, हबकैप, रियर बंपर, विंडो और रियर विंडशील्ड पर

  • गोल्डन सस्पेंशन स्प्रिंग और ब्रेक कैलिपर

  • टेलगेट पर ‘BE 6 × The Dark Knight’ लिमिटेड एडिशन बैज


इंटीरियर की खासियत

  • ब्लैक और गोल्ड कॉम्बिनेशन में शानदार फिनिश

  • ड्राइवर सीट के चारों ओर गोल्डन हैलो फिनिश

  • गोल्ड स्टिचिंग वाली अपहोल्स्ट्री

  • सेंटर कंसोल पर लिमिटेड एडिशन बैज

  • AC वेंट, की-फ़ॉब, रोटरी डायल पर गोल्ड एक्सेंट

  • सीट, डोर हैंडल, डैशबोर्ड और स्टीयरिंग व्हील पर डार्क नाइट ट्राइलॉजी लोगो

  • पैनोरमिक ग्लास रूफ में डार्क नाइट थीम वाली एम्बिएंट लाइटिंग

  • पडल लैंप में बैटमैन लोगो

  • इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में बैटमैन थीम वेलकम एनीमेशन और स्पेशल स्टार्टअप साउंड


पावर और रेंज

  • बैटरी पैक: 79 kWh

  • रेंज: एक चार्ज में 682 किमी (कंपनी दावा)

  • मोटर: रियर एक्सल पर इलेक्ट्रिक मोटर

  • पावर: 286 BHP

  • टॉर्क: 380 Nm

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी107
विदेश252
देश295
व्यापार104
Xiaomi 17 Ultra Price in India: 200MP कैमरा वाला फोन लॉन्च
टेक्नोलॉजी

DSLR की छुट्टी करने आया Xiaomi का यह धाकड़ फोन, 200MP कैमरा और Leica लेंस के साथ भारत में एंट्री

स्मार्टफोन की दुनिया में दिग्गज कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज उतारकर हलचल मचा दी है। कंपनी...

SC का बड़ा फैसला:गाजियाबाद के हरीश राणा को मिली इच्छा मृत्यु
स्वास्थ्य

13 साल का दर्द और अब ‘शांति’: गाजियाबाद के हरीश को सुप्रीम कोर्ट ने दी सम्मान से मरने की इजाजत

नई दिल्ली: जीवन और मृत्यु के बीच लटकी एक लंबी और दर्दनाक जंग आखिरकार खत्म हुई। देश की सर्वोच्च अदालत, सुप्रीम कोर्ट...

CBSE Class 12 Maths Paper QR Code Rickroll Viral News
एजुकेशन

CBSE 12वीं के मैथ पेपर में ये क्या हुआ? QR कोड स्कैन करते ही बज उठा गाना, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने छात्रों और सोशल मीडिया यूजर्स दोनों को हैरान कर...

Related Articles

सड़कों पर राज करने आई नई Hyundai Verna, कम कीमत में मिलेंगे लग्जरी फीचर्स और बेमिसाल सुरक्षा

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सेडान कारों का क्रेज अभी भी बरकरार है...