Current date 20/03/2026

लोनावला में हंगामा! नशे में धुत महिलाओं की सड़क पर जमकर मारपीट, VIDEO वायरल

URL copied
लोनावला में हंगामा! नशे में धुत महिलाओं की सड़क पर जमकर मारपीट, VIDEO वायरल
Share URL copied

लोनावला, जो देश का मशहूर हिल स्टेशन और पर्यटन स्थल है, वहां शराब के नशे में धुत महिलाओं ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। मामला इतना बिगड़ा कि महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचते हुए मारपीट शुरू कर दी। हैरानी की बात ये है कि इस पूरे ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

52 सेकेंड का वायरल वीडियो

जानकारी के मुताबिक, ये घटना पुराने मुंबई-पुणे नेशनल हाईवे पर हुई। यहां दो महिलाएं शराब के नशे में भिड़ गईं और देखते ही देखते सड़क पर जाम लग गया। 52 सेकेंड के इस वीडियो में महिलाएं जोर-जोर से लड़ाई करती और एक-दूसरे को धक्का देती नजर आ रही हैं। आसपास मौजूद लोग उन्हें रोकने की कोशिश करते रहे, लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं थीं।

भीड़ और ट्रैफिक जाम

घटना के दौरान सड़क पर बड़ी भीड़ जमा हो गई। कई लोग इस मारपीट को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करने लगे। इसी वजह से कुछ देर तक हाईवे पर ट्रैफिक भी जाम हो गया।

पुलिस का भी नहीं था डर

जब लोनावला ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस की बात भी अनसुनी कर दी। आखिरकार, स्थानीय व्यापारियों की मदद से दोनों महिलाओं को पुलिस स्टेशन ले जाया गया। फिलहाल लोनावला पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी108
विदेश254
देश296
व्यापार106
NASA Satellite Reentry: धरती पर गिरा नासा का सैटलाइट
विदेश

अंतरिक्ष से आफत! NASA का भारी-भरकम सैटलाइट धरती से टकराया, क्या आपकी तरफ गिरेंगे इसके टुकड़े?

नई दिल्ली/वॉशिंगटन: अंतरिक्ष की गहराइयों में सालों तक चक्कर लगाने के बाद, अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) का एक विशालकाय सैटलाइट बुधवार...

Djokovic vs Draper: इंडियन वेल्स में टेनिस का महामुकाबला
खेल

Djokovic vs Draper: क्या चोट से लौटे जैक ड्रेपर रोक पाएंगे टेनिस के ‘किंग’ नोवाक जोकोविच का रास्ता?

इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में इस वक्त रोमांच अपने चरम पर है। सोमवार को खेले गए मुकाबलों में न केवल बड़े उलटफेर...

टेस्ला और xAI का 'Digital Optimus' प्रोजेक्ट: मस्क बड़ा खुलासा
ऑटोमोबाइल

एलन मस्क का बड़ा यू-टर्न: टेस्ला और xAI मिलकर बनाएंगे ‘डिजिटल ऑप्टिमस’, क्या फंसेंगे कानूनी पचड़े में?

दिग्गज कारोबारी एलन मस्क ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है। मस्क ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि...

Related Articles