किआ मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि कंपनी अपनी नई एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia EV2 से 9 जनवरी 2026 को शुरू होने वाले Brussels Motor Show में पर्दा उठाएगी। EV सेगमेंट में यह किआ की सबसे किफायती SUV मानी जा रही है, इसलिए global buyers के साथ-साथ भारतीय ग्राहकों की भी इस कार पर खास नजर है।
Kia EV2, 2025 में दिखाए गए EV2 Concept पर आधारित होगी और माना जा रहा है कि इसका प्रोडक्शन वर्जन काफी हद तक उसी जैसा रहेगा। कंपनी ने साल 2023 में EV2 नाम को भारत में ट्रेडमार्क भी करवा लिया था। यही वजह है कि ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में यह इलेक्ट्रिक SUV भारतीय बाजार में भी एंट्री ले सकती है।
Kia EV2 Design: कॉन्सेप्ट जैसा ही रहेगा लुक
किआ द्वारा जारी किए गए टीजर इमेज से साफ दिखता है कि Kia EV2 का प्रोडक्शन मॉडल डिजाइन के मामले में कॉन्सेप्ट वर्जन से काफी inspired रहेगा। फ्यूचरिस्टिक और मॉडर्न डिजाइन लैंग्वेज के साथ यह कार कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करेगी।
फ्रंट प्रोफाइल में किआ ईवी2 को वर्टिकली अरेंज्ड शार्प LED हेडलाइट्स मिलेंगी। इनके साथ क्लीन ग्रिल एरिया, नीचे मस्कुलर फ्रंट स्किड प्लेट और चारों ओर मोटी बॉडी क्लैडिंग देखने को मिलती है, जो इसे दमदार SUV स्टांस देती है। यह सेटअप bad-roads पर भी कार को रफ-टफ लुक देता है और विजुअली इसे ज्यादा मजबूत और प्रीमियम दिखाता है।
कुल मिलाकर डिजाइन को ऐसा रखा गया है कि कार कॉम्पैक्ट साइज होने के बावजूद रोड पर प्रजेंस दिखा सके और यूथ को भी अपील करे, ठीक वैसे ही जैसे कॉन्सेप्ट मॉडल में देखा गया था।
Kia EV2 Battery and Range: 400Km तक की रेंज संभव
अब बात बैटरी और रेंज की। किआ ने अभी तक EV2 के मैकेनिकल डिटेल्स ऑफिशियल तौर पर शेयर नहीं की हैं, लेकिन रिपोर्ट्स और Hyundai के existing प्लेटफॉर्म को देखते हुए कुछ बातें सामने आई हैं।
कहा जा रहा है कि Kia EV2, Hyundai की 400V E-GMP स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जैसा कि Hyundai Inster में भी देखने को मिलता है। यह प्लेटफॉर्म कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कारों के लिए बनाया गया है और रेंज व सेफ्टी पर फोकस करता है।
संभावित बैटरी विकल्प:
-
42kWh बैटरी पैक
-
49kWh बैटरी पैक
ड्राइव सिस्टम (उम्मीद):
-
सिंगल फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर
-
फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) सेटअप
संभावित रेंज:
किआ EV2 से 350Km से 400Km तक की ड्राइविंग रेंज (फुल चार्ज पर) मिलने की उम्मीद है। रियल-वर्ल्ड कंडीशन और ड्राइविंग स्टाइल के हिसाब से यह आंकड़ा बदल सकता है, लेकिन इस सेगमेंट के लिए यह रेंज सिटी यूज और कभी-कभार हाईवे ट्रिप के लिए काफी practical मानी जा रही है। यानी रोजाना ऑफिस आने-जाने से लेकर वीकेंड पर शॉर्ट ट्रिप तक, ज्यादातर जरूरतें यह रेंज आसानी से कवर कर सकती है।
कंपनी ने अभी तक चार्जिंग टाइम, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, मोटर पावर और टॉप स्पीड जैसी डिटेल्स नहीं बताई हैं। संभावना है कि Brussels Motor Show में ऑफिशियल डेब्यू के दौरान ये सभी स्पेसिफिकेशन विस्तार से सामने रखे जाएंगे।
Kia EV2 India Launch: भारत में आएगी या नहीं?
अब सबसे बड़ा सवाल – क्या Kia EV2 भारत आएगी? फिलहाल किआ ने भारत में EV2 के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, 2023 में EV2 नाम का ट्रेडमार्क कराया जाना इस बात का संकेत है कि कंपनी future में इसे इंडियन मार्केट के लिए भी consider कर सकती है, खासकर budget electric SUV सेगमेंट को देखते हुए।
अगर Kia EV2 भारत में लॉन्च होती है तो इसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक SUV के रूप में पोजिशन किया जा सकता है। 350-400Km तक की संभावित रेंज और किआ की ब्रांड वैल्यू इसे शहरों में रोजाना इस्तेमाल के लिए एक अच्छा ऑप्शन बना सकती है।
फिलहाल इतना तय है कि 9 जनवरी 2026 से शुरू होने वाला Brussels Motor Show, Kia EV2 का ग्लोबल डेब्यू प्लेटफॉर्म होगा। वहीं से यह साफ हो जाएगा कि कार का फाइनल प्रोडक्शन वर्जन कैसा दिखेगा, इसकी असली रेंज कितनी होगी और क्या इसे भारत लाने की प्लानिंग पर कंपनी कोई संकेत देती है या नहीं।
