Current date 17/03/2026

कर्जत की ‘हलाल टाउनशिप’ पर बवाल: BJP बोली ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’, NHRC ने मांगी रिपोर्ट

URL copied
कर्जत की ‘हलाल टाउनशिप’ पर बवाल: BJP बोली ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
Share URL copied

मुंबई से करीब 100 किमी दूर नेरल (कर्जत) में प्रस्तावित ‘हलाल लाइफस्टाइल टाउनशिप’ विवादों में आ गई है। इस प्रोजेक्ट के विज्ञापन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई। आरोप है कि प्रचार सामग्री से संकेत मिलता है कि यह आवासीय कॉलोनी केवल एक विशेष समुदाय के लिए है।

इस मुद्दे पर राजनीति भी गरमा गई है। शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने प्रचार वीडियो की मंशा पर सवाल उठाते हुए इसे तुरंत हटाने और सरकारी जांच की मांग की है।

उधर, बीजेपी प्रवक्ता अजीत चव्हाण ने इसे ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’ की कोशिश बताया। उनका कहना है कि ऐसी परियोजनाओं को मुंबई और महाराष्ट्र में किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने इसे संविधान को चुनौती बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

सम्बंधित ख़बरें
इस टाउनशिप के धार्मिक आधार पर निर्माण का आरोप लगाकर शिकायतें दर्ज की गई हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ‘हलाल लाइफस्टाइल टाउनशिप’ परियोजना पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

प्रियांक कानूनगो की प्रतिक्रिया

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने भी प्रोजेक्ट की कड़ी आलोचना की। एक्स पर उन्होंने लिखा कि “ये विज्ञापन नहीं, विष व्यापन है।” कानूनगो के मुताबिक मुंबई के पास कर्जत इलाके में केवल एक समुदाय के लिए ‘हलाल लाइफस्टाइल’ वाली टाउनशिप बनाई जा रही है और इस पर महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी किया जा रहा है। फिलहाल विवाद थमता नहीं दिख रहा और आने वाले दिनों में यह मुद्दा महाराष्ट्र की सियासत का बड़ा विषय बन सकता है।

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी106
विदेश252
देश295
व्यापार104
Poco X8 Pro Series Launch Date: कीमत और फीचर्स लीक
टेक्नोलॉजी

Poco के नए धाकड़ स्मार्टफोन की लॉन्च डेट आई सामने, फीचर्स देखकर उड़ जाएंगे होश!

Poco के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आप भी एक पावरफुल परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन का...

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
व्यापार

सोना-चांदी खरीदने वालों की मौज! कीमतों में आई भारी गिरावट, देखें आपके शहर में क्या है नया भाव

फ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय सर्राफा बाजार से बड़ी खबर आ रही है। अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना...

One Piece Season 2 Review: क्या नेटफ्लिक्स ने किया कमाल?
मनोरंजन

One Piece Season 2 Review: क्या चॉपर जीत पाएगा फैंस का दिल? सस्पेंस खत्म, आ गया सीजन 2 का पहला रिव्यू

नेटफ्लिक्स की ‘वन पीस’ लाइव-एक्शन सीरीज के दूसरे सीजन का इंतजार खत्म हो गया है। अगर आप भी उन लोगों में से...

Related Articles