Current date 20/03/2026

पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन, 65 की उम्र में कहा अलविदा, कल होगा अंतिम संस्कार

URL copied
पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन, 65 की उम्र में कहा अलविदा, कल होगा अंतिम संस्कार
Share URL copied

नई दिल्ली. पंजाबी फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर Jaswinder Bhalla-जसविंदर भल्ला अब हमारे बीच नहीं रहे। शुक्रवार सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनका निधन हो गया। 65 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे जसविंदर भल्ला के निधन से पूरे पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस में गहरा शोक है।

हंसी की दुनिया का बड़ा नाम

जसविंदर भल्ला उन सितारों में से थे जिन्होंने पंजाबी कॉमेडी को एक नई पहचान दी। उनकी कॉमिक टाइमिंग, सादगी और व्यंग्य से भरे डायलॉग्स हर उम्र के दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर देते थे।
‘गड्डी चलती है छलांगा मार के’, ‘कैरी ऑन जट्टा’, ‘जिंद जान’, और ‘बैंड बाजे’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में उनके रोल आज भी लोगों की यादों में बसे हुए हैं।

प्रोफेसर से कॉमेडियन बनने तक का सफर

4 मई 1960 को लुधियाना जिले के दोराहा में जन्मे जसविंदर भल्ला प्रोफेसर भी रहे। उन्होंने 1988 में ‘छनकटा 88’ से कॉमेडियन के तौर पर शुरुआत की और बाद में फिल्म ‘दुल्ला भट्टी’ से बड़े पर्दे पर एंट्री ली। अपनी यूनिक कॉमिक स्टाइल और दमदार एक्टिंग से उन्होंने लाखों दिलों पर राज किया।

23 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में फैंस और फिल्म जगत के सितारों के जुटने की संभावना है।

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी107
विदेश254
देश296
व्यापार106
Djokovic vs Draper: इंडियन वेल्स में टेनिस का महामुकाबला
खेल

Djokovic vs Draper: क्या चोट से लौटे जैक ड्रेपर रोक पाएंगे टेनिस के ‘किंग’ नोवाक जोकोविच का रास्ता?

इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में इस वक्त रोमांच अपने चरम पर है। सोमवार को खेले गए मुकाबलों में न केवल बड़े उलटफेर...

टेस्ला और xAI का 'Digital Optimus' प्रोजेक्ट: मस्क बड़ा खुलासा
ऑटोमोबाइल

एलन मस्क का बड़ा यू-टर्न: टेस्ला और xAI मिलकर बनाएंगे ‘डिजिटल ऑप्टिमस’, क्या फंसेंगे कानूनी पचड़े में?

दिग्गज कारोबारी एलन मस्क ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है। मस्क ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि...

Stryker Cyberattack: दुनिया की बड़ी कंपनी पर साइबर हमला
विदेश

दुनिया की दिग्गज कंपनी पर बड़ा साइबर हमला: 2 लाख से ज्यादा कंप्यूटर और फोन का डेटा साफ, मची खलबली!

नई दिल्ली/वॉशिंगटन: तकनीक की दुनिया से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने सबको हैरान कर दिया है। दुनिया की सबसे बड़ी...

Related Articles

महाराष्ट्र में कुदरत का करिश्मा या आफत? 24 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

मुंबई/पुणे: महाराष्ट्र में मौसम इन दिनों अपनी चाल लगातार बदल रहा है।...