Current date 19/03/2026

Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर जरूर पढ़ें श्रीकृष्ण चालीसा, मिलेगी सुख-समृद्धि और संतान सुख

URL copied
Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर जरूर पढ़ें श्रीकृष्ण चालीसा, मिलेगी सुख-समृद्धि और संतान सुख
Share URL copied

Janmashtami 2025, Shri Krishna Chalisa in Hindi:
देशभर में जन्माष्टमी का पर्व आज बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारियां हर मंदिर और घर में जोरों पर हैं। इस खास दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं।

धार्मिक मान्यता है कि जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करने से लड्डू गोपाल अति प्रसन्न होते हैं। इससे भक्तों को सुख-संपदा, संतान सुख और धन-वैभव की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं, रोजाना इस चालीसा का पाठ करने से जीवन में शांति, समृद्धि और सफलता भी मिलती है।

अगर आप भी जन्माष्टमी पर कान्हा की विशेष पूजा कर रहे हैं तो आज के दिन इस श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ जरूर करें।

श्री कृष्ण चालीसा (Shri Krishna Chalisa Lyrics in Hindi)

॥ दोहा॥
बंशी शोभित कर मधुर, नील जलद तन श्याम।
अरुण अधर जनु बिम्बफल, नयन कमल अभिराम॥

पूर्ण इन्द्र, अरविन्द मुख, पीताम्बर शुभ साज।
जय मनमोहन मदन छवि, कृष्णचन्द्र महाराज॥

॥ चौपाई ॥
जय यदुनन्दन जय जगवन्दन ।
जय वसुदेव देवकी नन्दन ॥

जय यशुदा सुत नन्द दुलारे ।
जय प्रभु भक्तन के दृग तारे ॥

जय नट-नागर नाग नथैया ।
कृष्ण कन्हैया धेनु चरैया ॥

पुनि नख पर प्रभु गिरिवर धारो ।
आओ दीनन कष्ट निवारो ॥

वंशी मधुर अधर धरी तेरी ।
होवे पूर्ण मनोरथ मेरो ॥

आओ हरि पुनि माखन चाखो ।
आज लाज भारत की राखो ॥

गोल कपोल, चिबुक अरुणारे ।
मृदु मुस्कान मोहिनी डारे ॥

रंजित राजिव नयन विशाला ।
मोर मुकुट वैजयंती माला ॥

कुण्डल श्रवण पीतपट आछे ।
कटि किंकणी काछन काछे ॥

नील जलज सुन्दर तनु सोहे ।
छवि लखि, सुर नर मुनिमन मोहे ॥10

मस्तक तिलक, अलक घुंघराले ।
आओ कृष्ण बांसुरी वाले ॥

करि पय पान, पुतनहि तारयो ।
अका बका कागासुर मारयो ॥

मधुवन जलत अग्नि जब ज्वाला ।
भै शीतल, लखितहिं नन्दलाला ॥

सुरपति जब ब्रज चढ़यो रिसाई ।
मसूर धार वारि वर्षाई ॥

लगत-लगत ब्रज चहन बहायो ।
गोवर्धन नखधारि बचायो ॥

लखि यसुदा मन भ्रम अधिकाई ।
मुख महं चौदह भुवन दिखाई ॥

दुष्ट कंस अति उधम मचायो ।
कोटि कमल जब फूल मंगायो ॥

नाथि कालियहिं तब तुम लीन्हें ।
चरणचिन्ह दै निर्भय किन्हें ॥

करि गोपिन संग रास विलासा ।
सबकी पूरण करी अभिलाषा ॥

केतिक महा असुर संहारयो ।
कंसहि केस पकड़ि दै मारयो ॥20

मात-पिता की बन्दि छुड़ाई ।
उग्रसेन कहं राज दिलाई ॥

महि से मृतक छहों सुत लायो ।
मातु देवकी शोक मिटायो ॥

भौमासुर मुर दैत्य संहारी ।
लाये षट दश सहसकुमारी ॥

दै भिन्हीं तृण चीर सहारा ।
जरासिंधु राक्षस कहं मारा ॥

असुर बकासुर आदिक मारयो ।
भक्तन के तब कष्ट निवारियो ॥

दीन सुदामा के दुःख टारयो ।
तंदुल तीन मूंठ मुख डारयो ॥

प्रेम के साग विदुर घर मांगे ।
दुर्योधन के मेवा त्यागे ॥

लखि प्रेम की महिमा भारी ।
ऐसे श्याम दीन हितकारी ॥

भारत के पारथ रथ हांके ।
लिए चक्र कर नहिं बल ताके ॥

निज गीता के ज्ञान सुनाये ।
भक्तन ह्रदय सुधा वर्षाये ॥30

मीरा थी ऐसी मतवाली ।
विष पी गई बजाकर ताली ॥

राना भेजा सांप पिटारी ।
शालिग्राम बने बनवारी ॥

निज माया तुम विधिहिं दिखायो ।
उर ते संशय सकल मिटायो ॥

तब शत निन्दा करी तत्काला ।
जीवन मुक्त भयो शिशुपाला ॥

जबहिं द्रौपदी टेर लगाई ।
दीनानाथ लाज अब जाई ॥

तुरतहिं वसन बने ननन्दलाला ।
बढ़े चीर भै अरि मुँह काला ॥

अस नाथ के नाथ कन्हैया ।
डूबत भंवर बचावत नैया ॥

सुन्दरदास आस उर धारी ।
दयादृष्टि कीजै बनवारी ॥

नाथ सकल मम कुमति निवारो ।
क्षमहु बेगि अपराध हमारो ॥

खोलो पट अब दर्शन दीजै ।
बोलो कृष्ण कन्हैया की जै ॥40

॥ दोहा ॥
यह चालीसा कृष्ण का,
पाठ करै उर धारि।
अष्ट सिद्धि नवनिधि फल,
लहै पदारथ चारि॥

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी107
विदेश254
देश296
व्यापार104
Stryker Cyberattack: दुनिया की बड़ी कंपनी पर साइबर हमला
विदेश

दुनिया की दिग्गज कंपनी पर बड़ा साइबर हमला: 2 लाख से ज्यादा कंप्यूटर और फोन का डेटा साफ, मची खलबली!

नई दिल्ली/वॉशिंगटन: तकनीक की दुनिया से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने सबको हैरान कर दिया है। दुनिया की सबसे बड़ी...

Instagram Down: इंस्टाग्राम हुआ ठप, बंद हुए मैसेज और पोस्ट
टेक्नोलॉजी

क्या आपका Instagram भी हो गया है ठप? न जा रहे मैसेज, न हो रही पोस्ट; यूजर्स हुए परेशान

नई दिल्ली: अगर आप आज सुबह से अपने दोस्तों को इंस्टाग्राम पर मीम्स नहीं भेज पा रहे हैं या आपकी फीड रिफ्रेश...

कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी, देखें तस्वीरें
मनोरंजन

कृतिका कामरा और गौरव कपूर की हुई शादी: सादगी से बंधे बंधन में, दोस्तों के लिए रखी खास ‘जैज नाइट’

मशहूर अभिनेत्री कृतिका कामरा और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं। 11 मार्च को मुंबई...

Related Articles

महाराष्ट्र में कुदरत का करिश्मा या आफत? 24 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

मुंबई/पुणे: महाराष्ट्र में मौसम इन दिनों अपनी चाल लगातार बदल रहा है।...