Current date 20/03/2026

चूमने की सजा! इंडोनेशिया में दो मर्दों को पड़े 76 कोड़े, भीड़ के सामने दी गई शरिया अदालत की सजा

URL copied
चूमने की सजा! इंडोनेशिया में दो मर्दों को पड़े 76 कोड़े, भीड़ के सामने दी गई शरिया अदालत की सजा
Share URL copied

इंडोनेशिया के बांदा आचे प्रांत में दो मर्दों को सरेआम कोड़े मारकर सजा दी गई। वजह सिर्फ इतनी थी कि दोनों को सार्वजनिक शौचालय में गले मिलते और चूमते हुए पकड़ लिया गया। शरिया अदालत ने इसे इस्लामी कानून का उल्लंघन मानते हुए मंगलवार को सार्वजनिक तौर पर सजा दी।

बांदा आचे के बुस्तानुस्सलातिन शहर के एक पार्क में बने मंच पर करीब 100 लोग इस पूरे घटनाक्रम को देखने जुटे थे। इस्लामी कानून के तहत यहां समलैंगिक यौन संबंध बनाने पर 100 कोड़े तक की सजा का प्रावधान है।

अदालत ने सुनाई 80-80 कोड़ों की सजा

अदालत के रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों व्यक्तियों को 80-80 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई थी। लेकिन हिरासत में चार महीने बिताने के कारण उनकी सजा कम कर दी गई और दोनों को 76-76 कोड़े मारकर छोड़ दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई तब हुई जब अप्रैल में एक नागरिक ने उन्हें शौचालय में संदिग्ध स्थिति में देखकर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद शरिया पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

सिर्फ यही नहीं, अन्य लोगों को भी पड़ी सजा

मंगलवार को सिर्फ यही दो लोग नहीं, बल्कि कुल 10 लोगों को सजा दी गई। इनमें तीन महिलाएं और पांच पुरुष भी शामिल थे। उन पर आरोप था— विवाहेतर संबंध, विपरीत लिंग के साथ नजदीकी और ऑनलाइन जुआ

यहां शरिया कानून के तहत जुआ खेलना, शराब पीना, शुक्रवार की नमाज में शामिल न होना और महिलाओं का तंग कपड़े पहनना भी अपराध है।

अंतरराष्ट्रीय आलोचना भी

हालांकि, इस सजा की एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कड़ी निंदा की है। संगठन की क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक मोंटसे फेरर ने कहा,
“समान लिंगीय आचरण को अपराध घोषित करना किसी भी न्यायपूर्ण और मानवीय समाज में स्वीकार्य नहीं है।”

बता दें कि 2001 में बांदा आचे को विशेष स्वायत्तता दी गई थी, जिसके बाद यहां धार्मिक कानून लागू किए गए। यह कदम जकार्ता सरकार ने लंबे समय से चल रहे अलगाववादी विद्रोह को रोकने के लिए उठाया था।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी107
विदेश254
देश296
व्यापार105
टेस्ला और xAI का 'Digital Optimus' प्रोजेक्ट: मस्क बड़ा खुलासा
ऑटोमोबाइल

एलन मस्क का बड़ा यू-टर्न: टेस्ला और xAI मिलकर बनाएंगे ‘डिजिटल ऑप्टिमस’, क्या फंसेंगे कानूनी पचड़े में?

दिग्गज कारोबारी एलन मस्क ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है। मस्क ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि...

Stryker Cyberattack: दुनिया की बड़ी कंपनी पर साइबर हमला
विदेश

दुनिया की दिग्गज कंपनी पर बड़ा साइबर हमला: 2 लाख से ज्यादा कंप्यूटर और फोन का डेटा साफ, मची खलबली!

नई दिल्ली/वॉशिंगटन: तकनीक की दुनिया से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने सबको हैरान कर दिया है। दुनिया की सबसे बड़ी...

Instagram Down: इंस्टाग्राम हुआ ठप, बंद हुए मैसेज और पोस्ट
टेक्नोलॉजी

क्या आपका Instagram भी हो गया है ठप? न जा रहे मैसेज, न हो रही पोस्ट; यूजर्स हुए परेशान

नई दिल्ली: अगर आप आज सुबह से अपने दोस्तों को इंस्टाग्राम पर मीम्स नहीं भेज पा रहे हैं या आपकी फीड रिफ्रेश...

Related Articles