टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को धूल चटाकर तीसरी बार बनी विश्व विजेता

India Wins T20 World Cup 2026: भारत बना वर्ल्ड चैंपियन

अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट के लिए आज का दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को चारों खाने चित करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। सूर्या की कप्तानी वाली इस युवा ब्रिगेड ने न केवल मैच जीता, बल्कि करोड़ों भारतीयों का दिल भी जीत लिया। भारत अब दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने लगातार दो बार (2024 और 2026) टी20 विश्व कप जीता है और कुल तीन बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है।

यह भी पढ़ें:Ranveer Singh का धमाका! ‘धुरंधर’ के ट्रेलर ने मचाया गदर, रिलीज से पहले ही बिक गए हजारों टिकट—क्या टूटेगा ‘Stree 2’ का रिकॉर्ड?

बल्लेबाजों ने मैदान पर मचाया गदर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत किसी फिल्म के एक्शन सीन जैसी रही। ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने आते ही कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ानी शुरू कर दीं। अभिषेक शर्मा ने तो जैसे रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी; उन्होंने मात्र 18 गेंदों में अर्धशतक ठोककर युवराज सिंह के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अभिषेक ने 21 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। वहीं, दूसरी छोर पर संजू सैमसन ने अपनी क्लास दिखाते हुए 89 रनों की लाजवाब पारी खेली।

इन दोनों के जाने के बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और 25 गेंदों में 54 रन कूट डाले। पारी के अंत में शिवम दुबे ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया। दुबे ने सिर्फ 8 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए, जिसमें आखिरी ओवर में जिमी नीशम को जड़े गए गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इन तूफानी पारियों की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 255/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।

यह भी पढ़ें:पीरियड ब्लड को फेस पर लगाने का नया ट्रेंड — क्या यह आपकी स्किन के लिए खतरनाक है?

बुमराह और अक्षर की फिरकी में उलझा न्यूजीलैंड

256 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। दुनिया के नंबर एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी घातक यॉर्कर से कीवी बल्लेबाजों के पैर उखाड़ दिए। बुमराह ने 4 ओवर में मात्र 15 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल ने भी अपने घरेलू मैदान पर जलवा बिखेरा और ग्लेन फिलिप्स जैसे खतरनाक बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड कर न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी।

न्यूजीलैंड की ओर से टिम साइफर्ट (52 रन) ने थोड़ी लड़ाई जरूर दिखाई, लेकिन दूसरे छोर से किसी का साथ न मिलने के कारण कीवी टीम 19वें ओवर में 159 रनों पर सिमट गई। दिलचस्प बात यह रही कि मैच का आखिरी विकेट अभिषेक शर्मा ने लिया, जिन्होंने बल्ले के बाद गेंद से भी अपना योगदान दिया। भारत ने यह मुकाबला 96 रनों के बड़े अंतर से जीता।

यह भी पढ़ें:हैरान रह गई पूरी दुनिया! भारत की इस हसीना ने रचा इतिहास, Chanel की पहली इंडियन ब्रांड एंबेसडर बनकर उड़ाए सबके होश

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई जीत

यह जीत कई मायनों में खास है। कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए यह सफर तय किया। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद यह डर था कि क्या युवा टीम इस दबाव को झेल पाएगी, लेकिन अभिषेक, संजू और ईशान जैसे खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।

स्टेडियम में मौजूद एक लाख से ज्यादा दर्शकों ने ‘इंडिया-इंडिया’ के नारों से आसमान गुंजा दिया। मैच खत्म होते ही कप्तान सूर्यकुमार यादव भावुक नजर आए और पूरी टीम ने मैदान का चक्कर लगाकर फैंस का शुक्रिया अदा किया।

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।

लेखक

  • नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Exit mobile version