Current date 21/03/2026

हर तीसरे ग्राहक की पहली पसंद बनी Hyundai की Digital Key, जानिए क्यों मचा धमाल

URL copied
हर तीसरे ग्राहक की पहली पसंद बनी Hyundai की Digital Key, जानिए क्यों मचा धमाल
Share URL copied

भारतीय ग्राहकों के बीच कार टेक्नोलॉजी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। Hyundai Motor India का कहना है कि उसके हर तीसरे ग्राहक ने वो मॉडल खरीदा है जिसमें Digital-Key फीचर मौजूद है। महज एक साल के भीतर ही ये फीचर इतनी तेजी से पॉपुलर हो गया है कि अब इसे लग्जरी नहीं बल्कि डेली ड्राइविंग का जरूरी हिस्सा माना जाने लगा है।

कब और कहां शुरू हुआ Digital Key?

यह फीचर सबसे पहले सितंबर 2024 में Hyundai Alcazar के साथ लॉन्च किया गया था। इसके बाद 2025 की शुरुआत में Creta EV में भी इसे शामिल किया गया।
याद दिला दें कि Hyundai भारत में 2019 से ही कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी की लीडर रही है। अब Digital Key ने कंपनी की टेक-ड्रिवन ब्रांड इमेज को और मजबूत कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि एक-तिहाई से ज्यादा ग्राहक पहले ही इस फीचर को अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर कर रहे हैं।

कैसे काम करती है Hyundai Digital Key?

  • यह NFC टेक्नोलॉजी पर आधारित है और Hyundai की Bluelink ऐप से जुड़ी होती है।

  • ग्राहक इसे स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच या फिर एक अलग NFC कार्ड के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • बस फोन या वॉच को कार के डोर हैंडल पर टैप करना होता है, और कार लॉक/अनलॉक हो जाती है।

  • कार स्टार्ट करने के लिए डिवाइस को वायरलेस चार्जिंग पैड पर रखना होता है।

  • सबसे बड़ी सुविधा यह है कि एक्सेस को कभी भी शेयर या कैंसिल किया जा सकता है। यानी अब फिजिकल चाबी की चिंता खत्म!

आगे की राह

Hyundai के लिए यह ट्रेंड साफ संकेत है कि भारतीय ग्राहक डिजिटल सुविधाओं को अपनाने के लिए तैयार हैं। कंपनी अब इस फीचर को और भी मॉडलों में शामिल करने की तैयारी में है।
भारत जैसे प्राइस-सेंसिटिव मार्केट में यह स्ट्रेटेजी Hyundai को लंबे समय तक ग्राहकों से जोड़े रख सकती है। हर तीन में से एक ग्राहक के इस फीचर को अपनाने से साफ है कि कंपनी का यह दांव फिलहाल तो हिट साबित हो रहा है

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी108
विदेश255
देश298
व्यापार106
Cocktail 2 First Look: शाहिद, कृति और रश्मिका का स्वैग
मनोरंजन

Cocktail 2: शाहिद, कृति और रश्मिका के बीच शुरू होगी ‘ट्रॉपिकल रोमांस’ की कहानी? फिल्म के नए पोस्टर्स ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

करीब 14 साल पहले आई फिल्म ‘कॉकटेल’ ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण...

Adobe CEO शांतनु नारायण ने पद छोड़ने का फैसला किया है
विदेश

Adobe में बड़े बदलाव की तैयारी: CEO शांतनु नारायण छोड़ेंगे अपना पद, कर्मचारियों के नाम लिखा भावुक संदेश

दुनिया की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी एडोबी (Adobe) में एक बड़े युग का अंत होने जा रहा है। कंपनी के भारतीय मूल के...

Papmochani Ekadashi 2026: व्रत के नियम और तुलसी चालीसा
राशिफल

Papmochani Ekadashi 2026: व्रत में भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा!

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का अपना एक अलग और विशेष महत्व है। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी...

Related Articles

सड़कों पर राज करने आई नई Hyundai Verna, कम कीमत में मिलेंगे लग्जरी फीचर्स और बेमिसाल सुरक्षा

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सेडान कारों का क्रेज अभी भी बरकरार है...