नई दिल्ली: होंडा टू-व्हीलर्स ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने मोटरसाइकिल-Bikes और स्कूटर्स-Scooters की कीमतों में 18,887 रुपये तक की कटौती का ऐलान किया है। यह फायदा सीधे तौर पर ग्राहकों को मिलेगा, क्योंकि होंडा ने नए जीएसटी (GST) रेट्स का पूरा लाभ पास-ऑन करने का फैसला किया है।
जीएसटी रेट में बदलाव से कीमतों में भारी गिरावट
भारत सरकार ने हाल ही में जीएसटी दरों में बदलाव किया है। अब 350cc तक के टू-व्हीलर्स पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इस वजह से होंडा के लगभग सभी स्कूटर और बाइक मॉडलों पर दाम कम हो गए हैं।
हालांकि, 350cc से ऊपर की प्रीमियम बाइक्स पर टैक्स अब 31% से बढ़ाकर 40% कर दिया गया है, जिससे इनकी कीमतें बढ़ सकती हैं। होंडा ने अभी तक इन प्रीमियम मॉडलों की नई कीमतें जारी नहीं की हैं।
किन मॉडलों पर कितनी बचत?
कंपनी ने एक्टिवा, डियो, शाइन, यूनिकॉर्न, CB350 समेत अपने पॉपुलर मॉडलों की कीमतें घटाई हैं। देखें किस पर कितना फायदा मिलेगा:
| मॉडल | जीएसटी बेनिफिट (एक्स-शोरूम दिल्ली) |
|---|---|
| Honda Activa 110 | ₹7,874 तक |
| Honda Dio 110 | ₹7,157 तक |
| Honda Activa 125 | ₹8,259 तक |
| Honda Dio 125 | ₹8,042 तक |
| Honda Shine 100 | ₹5,672 तक |
| Honda Shine 100 DX | ₹6,256 तक |
| Honda Livo 110 | ₹7,165 तक |
| Honda Shine 125 | ₹7,443 तक |
| Honda SP125 | ₹8,447 तक |
| Honda CB125 Hornet | ₹9,229 तक |
| Honda Unicorn | ₹9,948 तक |
| Honda SP160 | ₹10,635 तक |
| Honda Hornet 2.0 | ₹13,026 तक |
| Honda NX200 | ₹13,978 तक |
| Honda CB350 H’ness | ₹18,598 तक |
| Honda CB350RS | ₹18,857 तक |
| Honda CB350 | ₹18,887 तक |
ग्राहकों के लिए बड़ा फायदा
ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि त्योहारों के सीजन में यह फैसला दोपहिया वाहन खरीदने वालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। अब ग्राहक कम कीमत पर बाइक और स्कूटर खरीद सकेंगे, जिससे डिमांड बढ़ने की पूरी संभावना है।
प्रीमियम Bikes होंगी महंगी
जहां 350cc तक के मॉडल्स पर भारी राहत मिली है, वहीं 350cc से ऊपर की बाइक्स जैसे होंडा की प्रीमियम सीरीज महंगी हो सकती है। नए टैक्स ढांचे में इन पर 40% जीएसटी लगना तय है।
ऑटो इंडस्ट्री को मिलेगा बूस्ट
विशेषज्ञों के अनुसार यह कदम न सिर्फ ग्राहकों को फायदा देगा बल्कि पूरे टू-व्हीलर इंडस्ट्री की बिक्री को भी बढ़ावा देगा। होंडा का यह ऐलान अन्य कंपनियों पर भी दबाव बना सकता है कि वे भी अपने ग्राहकों को पूरी टैक्स बचत पास करें।
अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।








