Site icon BigNews18

पापा ने दिया टॉप मॉडल स्कॉर्पियो, फिर भी जलाकर मार डाली निक्की… बहन कंचन का बड़ा खुलासा

पापा ने दिया टॉप मॉडल स्कॉर्पियो, फिर भी जलाकर मार डाली निक्की... बहन कंचन का बड़ा खुलासा

Greater Noida Dowry Death Case:
ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए निक्की की हत्या ने पूरे इलाके को हिला दिया है। इस दर्दनाक वारदात की सच्चाई निक्की की बहन कंचन ने बातचीत में सामने रखी। कंचन ने बताया कि बीते 8-9 दिनों से निक्की और उसके पति विपिन के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे।

घर में पीटकर बेहोश किया, फिर जिंदा जलाया

कंचन के मुताबिक, 21 अगस्त को विवाद इतना बढ़ गया कि निक्की को उसके पति और ससुरालवालों ने बेरहमी से पीटा और फिर जिंदा जला दिया। यही नहीं, इस दौरान कंचन ने खुद घटना का वीडियो बनाया ताकि कोई इसे “ड्रामा” न कहे।

“सबकुछ प्री-प्लान था” – कंचन

कंचन का दावा है कि यह हत्या अचानक नहीं हुई बल्कि पहले से प्लान की गई थी। उसने बताया कि विपिन का दूसरी महिलाओं से अफेयर था, जिसकी जानकारी निक्की को मिल चुकी थी। यही बात दोनों के बीच झगड़े की जड़ बनी।

फरवरी में भी हुई थी मारपीट, पंचायत तक पहुंचा मामला

कंचन ने खुलासा किया कि इससे पहले भी 11 फरवरी को निक्की को बुरी तरह पीटा गया था। उस वक्त मामला पंचायत तक पहुंचा था और निक्की मायके लौट आई थी। लेकिन कुछ महीनों बाद वह फिर ससुराल गई और वहां फिर से अत्याचार शुरू हो गए।

“पापा ने टॉप मॉडल स्कॉर्पियो तक दिया था”

निक्की के परिवार ने शादी में दहेज के रूप में टॉप मॉडल स्कॉर्पियो, बुलेट बाइक और नकद रकम दी थी। बावजूद इसके विपिन का व्यवहार नहीं बदला। कंचन ने आरोप लगाया कि विपिन अपने अफेयर चलाने और लड़कियों पर खर्च करने के लिए पैसों की डिमांड करता रहता था।

“बहन को बचा नहीं सकी…”

कंचन ने रोते हुए कहा कि उसने बहन को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी आंखों के सामने ही निक्की को जिंदा जला दिया गया। उसने यह भी बताया कि विपिन को पहले भी दूसरी लड़की के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया था।

पुलिस कार्रवाई जारी

इस दर्दनाक केस में फिलहाल निक्की के पति विपिन को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, उसके परिवार के बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है।

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।

लेखक

  • नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Exit mobile version