Current date 20/03/2026

ग्रेटर नोएडा दहेज कांड: “पुलिस ने बिल्कुल सही किया…” आरोपी के एनकाउंटर पर बोली निक्की के पिता की दर्दभरी बात

URL copied
ग्रेटर नोएडा दहेज कांड: "पुलिस ने बिल्कुल सही किया..." आरोपी के एनकाउंटर पर बोली निक्की के पिता की दर्दभरी बात
Share URL copied

ग्रेटर नोएडा दहेज हत्याकांड में मारी गई निक्की के पिता ने आरोपी पति विपिन भाटी के एनकाउंटर पर पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया है। पिता का कहना है कि उनकी बड़ी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई, अब दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए।

पिता बोले- “मेरी बड़ी को मार दिया…”

निक्की के पिता ने कहा, “मेरी बड़ी को मार दिया गया, अब आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सिर्फ गिरफ्तारी काफी नहीं है, आरोपियों के घरों पर बुलडोज़र भी चलाया जाना चाहिए। अगर सरकार ने सख्त कदम नहीं उठाए तो हम भूख हड़ताल करेंगे।”

उन्होंने साफ कहा कि पुलिस ने विपिन के खिलाफ जो किया, वह बिल्कुल सही था। “जो अपराधी होता है, वो भागने की कोशिश करता ही है। विपिन भी अपराधी है, इसलिए पुलिस ने सही कदम उठाया। अब बाकी आरोपियों को भी तुरंत पकड़ा जाए।”

शादी में दी थी स्कॉर्पियो और बुलेट

पिता ने बताया कि शादी के वक्त उन्होंने दहेज में स्कॉर्पियो दी थी। बाद में जब बुलेट की मांग की गई, तो वह भी दी गई। इसके बावजूद निक्की को लगातार टॉर्चर किया जाता रहा।

आरोपी पति ने कहा- “मुझे कोई पछतावा नहीं”

वहीं आरोपी पति विपिन भाटी ने पुलिस के सामने कहा, “मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैंने उसे नहीं मारा, वो खुद ही मर गई। पति-पत्नी के बीच झगड़े तो आम बात हैं।”

क्या है पूरा मामला?

आरोप है कि विपिन ने दहेज के लिए निक्की पर थिनर डालकर आग लगा दी और उसकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को बरामदगी के लिए ले जा रही थी तभी उसने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। जब वह नहीं रुका तो पुलिस ने गोली चलाई, जिससे विपिन के पैर में चोट लगी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी107
विदेश254
देश296
व्यापार106
Djokovic vs Draper: इंडियन वेल्स में टेनिस का महामुकाबला
खेल

Djokovic vs Draper: क्या चोट से लौटे जैक ड्रेपर रोक पाएंगे टेनिस के ‘किंग’ नोवाक जोकोविच का रास्ता?

इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में इस वक्त रोमांच अपने चरम पर है। सोमवार को खेले गए मुकाबलों में न केवल बड़े उलटफेर...

टेस्ला और xAI का 'Digital Optimus' प्रोजेक्ट: मस्क बड़ा खुलासा
ऑटोमोबाइल

एलन मस्क का बड़ा यू-टर्न: टेस्ला और xAI मिलकर बनाएंगे ‘डिजिटल ऑप्टिमस’, क्या फंसेंगे कानूनी पचड़े में?

दिग्गज कारोबारी एलन मस्क ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है। मस्क ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि...

Stryker Cyberattack: दुनिया की बड़ी कंपनी पर साइबर हमला
विदेश

दुनिया की दिग्गज कंपनी पर बड़ा साइबर हमला: 2 लाख से ज्यादा कंप्यूटर और फोन का डेटा साफ, मची खलबली!

नई दिल्ली/वॉशिंगटन: तकनीक की दुनिया से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने सबको हैरान कर दिया है। दुनिया की सबसे बड़ी...

Related Articles