Current date 17/03/2026

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट! देखें 20 अगस्त 2025 के ताज़ा रेट

URL copied
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट! देखें 20 अगस्त 2025 के ताज़ा रेट
Share URL copied

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछले 11 दिनों से बाजार में भाव नीचे जा रहे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार (20 अगस्त 2025) को मार्केट क्लोज होने तक 24 कैरेट सोना घटकर ₹98,946 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,11,194 प्रति किलो पर आ गई। आइए जानते हैं आज 24K, 23K, 22K, 18K और 14K सोने के रेट्स—

आज के सोने-चांदी के रेट (20 अगस्त 2025)

शुद्धतासुबह का भावदोपहर का भावशाम का भाव
सोना 24 कैरेट₹99,168 / 10 ग्राम₹98,803 / 10 ग्राम₹98,946 / 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट₹98,771 / 10 ग्राम₹98,407 / 10 ग्राम₹98,550 / 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट₹90,838 / 10 ग्राम₹90,504 / 10 ग्राम₹90,635 / 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट₹74,376 / 10 ग्राम₹74,102 / 10 ग्राम₹74,210 / 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट₹58,013 / 10 ग्राम₹57,800 / 10 ग्राम₹57,883 / 10 ग्राम
चांदी 999₹1,13,625 / किलो₹1,11,225 / किलो₹1,11,194 / किलो

पिछले दिन के रेट्स

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना ₹500 टूटकर ₹1,00,420 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले सोमवार को यह ₹1,00,500 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी मंगलवार को ₹1,000 गिरकर ₹1,14,000 प्रति किलो हो गई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.15% बढ़कर $3,337.92 प्रति औंस और चांदी 0.19% बढ़कर $38.09 प्रति औंस पर रही।


एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

  • अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता का मानना है कि अमेरिका और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता से युद्ध खत्म होने की उम्मीद जगी, जिससे सोने में गिरावट आई।

  • मिराए एसेट शेयरखान के प्रवीण सिंह ने बताया कि सरकार के GST नियमों और डॉलर-रुपया विनिमय दर का असर घरेलू सोने की कीमतों पर पड़ा।

  • ऑग्मोंट रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी के अनुसार, निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के जैक्सन होल संगोष्ठी पर है, जिससे सोना $3,380 प्रति औंस से नीचे खिसक गया।

वायदा बाजार में सोना

एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना ₹99,357 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो 44 रुपये की गिरावट है। इसमें 13,451 लॉट का कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.08% घटकर $3,335.37 प्रति औंस रहा।

वायदा बाजार में चांदी

एमसीएक्स पर सितंबर डिलीवरी वाली चांदी ₹574 टूटी और ₹1,13,018 प्रति किलो पर आ गई। इसमें 15,161 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 0.39% गिरकर $37.87 प्रति औंस रही।

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी107
विदेश252
देश295
व्यापार104
Xiaomi 17 Ultra Price in India: 200MP कैमरा वाला फोन लॉन्च
टेक्नोलॉजी

DSLR की छुट्टी करने आया Xiaomi का यह धाकड़ फोन, 200MP कैमरा और Leica लेंस के साथ भारत में एंट्री

स्मार्टफोन की दुनिया में दिग्गज कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज उतारकर हलचल मचा दी है। कंपनी...

SC का बड़ा फैसला:गाजियाबाद के हरीश राणा को मिली इच्छा मृत्यु
स्वास्थ्य

13 साल का दर्द और अब ‘शांति’: गाजियाबाद के हरीश को सुप्रीम कोर्ट ने दी सम्मान से मरने की इजाजत

नई दिल्ली: जीवन और मृत्यु के बीच लटकी एक लंबी और दर्दनाक जंग आखिरकार खत्म हुई। देश की सर्वोच्च अदालत, सुप्रीम कोर्ट...

CBSE Class 12 Maths Paper QR Code Rickroll Viral News
एजुकेशन

CBSE 12वीं के मैथ पेपर में ये क्या हुआ? QR कोड स्कैन करते ही बज उठा गाना, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने छात्रों और सोशल मीडिया यूजर्स दोनों को हैरान कर...

Related Articles