Current date 24/03/2026

धमाका: दिशा पटानी के घर के बाहर गोलियां, गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी – “ये सिर्फ उसके लिए नहीं…”

URL copied
धमाका: दिशा पाटनी के घर के बाहर गोलियां, गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी – "ये सिर्फ उसके लिए नहीं…"
Share URL copied

बरेली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के बरेली स्थित घर के बाहर देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया। मशहूर गैंगस्टर गोल्डी बरार गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस के मुताबिक, घटना कथित तौर पर हिंदू संतों के अपमान से जुड़ी बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर आए एक धमकी भरे पोस्ट में साफ चेतावनी दी गई है कि “अगर किसी ने सनातन धर्म का अपमान किया तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।”

देर रात चलीं गोलियां

शुक्रवार देर रात करीब 4:30 बजे, बरेली के सिविल लाइंस इलाके में दिशा पाटनी के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, दो राउंड हवाई फायर भी किए गए। राहत की बात यह रही कि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सोशल मीडिया पर खुला गैंग का खेल

घटना के कुछ ही देर बाद विरेंद्र चारण और महेंद्र सारन नामक लोगों के नाम से एक धमकी भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया। इस पोस्ट में लिखा गया कि यह हमला दिशा पटानी और उनकी बहन खुशबू पटानी के घर (विला नंबर 40, सिविल लाइंस, बरेली) पर किया गया, क्योंकि उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज का अपमान किया।

पोस्ट में लिखा गया:
“हमारे संतों और सनातन धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह सिर्फ ट्रेलर था। अगली बार अगर उसने या फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा कोई भी शख्स हमारे धर्म का अपमान करेगा तो उसका अंजाम बहुत बड़ा होगा।”

धमकी सिर्फ दिशा पाटनी तक सीमित नहीं

धमकी भरे संदेश में कहा गया है कि यह चेतावनी सिर्फ दिशा पाटनी के लिए नहीं, बल्कि पूरे फिल्म इंडस्ट्री के लिए है। पोस्ट में लिखा गया:
“जो भी भविष्य में हमारे धर्म और संतों का अपमान करेगा, उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। हमारी आस्था और धर्म की रक्षा करना ही हमारी पहली जिम्मेदारी है और इसके लिए हम किसी भी हद तक जा सकते हैं।”

पुलिस अलर्ट पर, जांच तेज

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी गई। जांच एजेंसियां सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही हैं। पुलिस ने यह भी पुष्टि की है कि हमलावरों की तलाश जारी है और बरेली समेत आसपास के जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है।

खुशबू पटानी का बयान

हमले के बाद दिशा पाटनी की बहन खुशबू पटानी ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। हालांकि उन्होंने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की, लेकिन उन्होंने कहा कि परिवार फिलहाल डर और सदमे में है।

गैंगस्टर गोल्डी बरार का नाम फिर सुर्खियों में

यह पहली बार नहीं है जब गोल्डी बरार गैंग का नाम किसी हाई-प्रोफाइल हमले में सामने आया हो। इस गैंग पर पहले भी कई शूटआउट और धमकियों के आरोप लग चुके हैं। अब दिशा पटानी प्रकरण ने फिर से इस गिरोह को सुर्खियों में ला दिया है।

फिलहाल हालात

  • गोलियां चलने से इलाके में दहशत का माहौल।

  • पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • सोशल मीडिया पोस्ट की जांच जारी।

  • सुरक्षा के लिहाज से पटानी परिवार के घर पर पुलिस तैनात।

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी109
विदेश259
देश301
व्यापार107
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के तमिल-तेलुगु शो हुए कैंसिल
मनोरंजन

रणवीर सिंह के फैंस को लगा बड़ा झटका! रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ के कई शो अचानक हुए कैंसिल, जानें क्या है वजह

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2: The Revenge) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म...

Dune 3 Trailer: तिमोथी चालमे और रॉबर्ट पैटिनसन की टक्कर
मनोरंजन

17 साल आगे बढ़ी कहानी: ‘Dune 3’ के ट्रेलर में दिखा तिमोथी और ज़ेंडाया का युद्ध, रॉबर्ट पैटिनसन के लुक ने खींचा सबका ध्यान

हॉलीवुड की सबसे चर्चित साइंस-फिक्शन सीरीज ‘ड्यून’ (Dune) एक बार फिर अपने तीसरे भाग के साथ दर्शकों को रोमांच के नए सफर...

Nvidia DLSS 5: अब गेमिंग ग्राफिक्स दिखेंगे बिल्कुल असली
टेक्नोलॉजी

Nvidia का बड़ा दांव: अब बिना महंगे हार्डवेयर के गेम दिखेंगे असली दुनिया जैसे, DLSS 5 तकनीक ने उड़ाए होश

GTC 2026: गेमिंग की दुनिया में आने वाला है सबसे बड़ा बदलाव। Nvidia ने पेश की DLSS 5 तकनीक, जो साधारण ग्राफिक्स...

Related Articles