Current date 18/03/2026

CBSE का बड़ा झटका! 10वीं बोर्ड अब साल में दो बार

URL copied
CBSE का बड़ा झटका! 10वीं बोर्ड अब साल में दो बार
Share URL copied

बता दें कि 10वीं बोर्ड परीक्षा (CBSE 10th Board Exam New Rules) के स्टूडेंट्स को पहली परीक्षा में हिस्सा लेना अनिवार्य होगा और दूसरी बार होने वाली बोर्ड परीक्षा में इच्छा से भाग लिया जा सकता है. दूसरी बार में छात्र अपने अंकों में सुधार करने के लिए हिस्सा ले सकते हैं ।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार कराने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है। 2026 से यह नई व्यवस्था लागू होगी। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि CBSE ने इस द्वि-वार्षिक परीक्षा मॉडल को स्वीकृति दे दी है।

साल में पहला सत्र फरवरी में और दूसरा सत्र मई में आयोजित किया जाएगा। फरवरी सत्र के परिणाम अगले अप्रैल में और मई सत्र के अंक जून में घोषित किए जाएंगे।

छात्रों के लिए पहली परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा, जबकि दूसरी बार परीक्षा में भाग लेना वैकल्पिक रहेगा। यह अवसर विद्यार्थियों को अंकों में सुधार करने का मौका देगा। नए निर्देशों के अनुसार आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) साल में एक ही बार किया जाएगा।

कब होगी परीक्षाएं?

  • प्रारूप के अनुसार, पहले चरण की परीक्षाएं 17 फरवरी से 6 मार्च के बीच आयोजित की जाएँगी और दूसरे चरण की परीक्षाएं 5 से 20 मई के बीच होंगी।

  • दोनों सत्रों का पाठ्यक्रम एक समान रहेगा तथा पूर्ण सिलेबस कवर किया जाएगा; जिन छात्रों ने दोनों में भाग लिया, उन्हें वही परीक्षा केंद्र प्रदान किया जाएगा।

  • परीक्षा शुल्क रजिस्ट्रेशन के समय दोनों सत्रों के लिए जमा कर दिया जाएगा।

  • दूसरा सत्र उन छात्रों को बेहतर अंक प्राप्त करने का अवसर देगा।

कौनसे नंबर फाइनल माने जाएंगे?

  • यदि कोई छात्र दोनों सत्रों में उपस्थित होता है, तो अधिक अंक वाले परिणाम को अंतिम माना जाएगा।

किन स्टूडेंट्स को नहीं मिलेगा दूसरा मौका?

  • यदि किसी छात्र ने पहली परीक्षा में तीन या उससे अधिक विषयों में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई, तो उसे दूसरे सत्र में बैठने का अवसर नहीं मिलेगा।

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी107
विदेश252
देश295
व्यापार104
Xiaomi 17 Ultra Price in India: 200MP कैमरा वाला फोन लॉन्च
टेक्नोलॉजी

DSLR की छुट्टी करने आया Xiaomi का यह धाकड़ फोन, 200MP कैमरा और Leica लेंस के साथ भारत में एंट्री

स्मार्टफोन की दुनिया में दिग्गज कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज उतारकर हलचल मचा दी है। कंपनी...

SC का बड़ा फैसला:गाजियाबाद के हरीश राणा को मिली इच्छा मृत्यु
स्वास्थ्य

13 साल का दर्द और अब ‘शांति’: गाजियाबाद के हरीश को सुप्रीम कोर्ट ने दी सम्मान से मरने की इजाजत

नई दिल्ली: जीवन और मृत्यु के बीच लटकी एक लंबी और दर्दनाक जंग आखिरकार खत्म हुई। देश की सर्वोच्च अदालत, सुप्रीम कोर्ट...

CBSE Class 12 Maths Paper QR Code Rickroll Viral News
एजुकेशन

CBSE 12वीं के मैथ पेपर में ये क्या हुआ? QR कोड स्कैन करते ही बज उठा गाना, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने छात्रों और सोशल मीडिया यूजर्स दोनों को हैरान कर...

Related Articles

CTET Answer Key 2026: सीबीएसई ने जारी की आंसर-की, ऐसे चेक करें अपना स्कोर और ओएमआर शीट

सीबीएसई (CBSE) ने फरवरी 2026 में आयोजित हुई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा...