Current date 17/03/2026

AI अब बताएगा आपका डॉगी क्यों भौंक रहा है, जानवरों की भाषा इंसानी जुबान में ट्रांसलेट करेगा ये टूल

URL copied
AI अब बताएगा आपका डॉगी क्यों भौंक रहा है, जानवरों की भाषा इंसानी जुबान में ट्रांसलेट करेगा ये टूल
Share URL copied

क्या आपने कभी सोचा है कि आपका डॉगी क्यों भौंक रहा है? वह खुश है, गुस्से में है या आपको कुछ बताना चाहता है? अब इस राज से पर्दा उठने वाला है। चीन की टेक कंपनी बायडू (Baidu) ने एक ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल तैयार किया है, जो जानवरों की आवाज़ और बॉडी लैंग्वेज को इंसानी भाषा में बदल देगा।

जानवरों की भाषा को इंसानों तक पहुँचाएगा AI

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग स्थित Baidu ने इस टेक्नोलॉजी का पेटेंट फाइल किया है। यह टूल जानवरों के व्यवहार और शारीरिक संकेतों का विश्लेषण करेगा और फिर उन्हें इंसानी भाषा में कन्वर्ट कर देगा। इससे पालतू जानवरों के मालिक अपने पेट्स की भावनाओं और ज़रूरतों को आसानी से समझ पाएंगे।

डॉक्टर और एक्सपर्ट्स को भी होगा फायदा

ये टेक्नोलॉजी सिर्फ पेट ओनर्स ही नहीं बल्कि वेटरनरी डॉक्टरों और एनिमल एक्सपर्ट्स के लिए भी बेहद मददगार साबित होगी। जब जानवर अपनी परेशानी को इंसानी भाषा में “बता” पाएंगे, तो डॉक्टर उनका इलाज और भी सटीक तरीके से कर सकेंगे। इससे इंसानों और जानवरों के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे।

अभी रिसर्च फेज में है प्रोजेक्ट

हालांकि, यह प्रोजेक्ट अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है और रिसर्च स्टेज में है। Baidu के अलावा, दुनिया भर की कई कंपनियां और वैज्ञानिक इस दिशा में काम कर रहे हैं। जैसे Cetacean Translation Initiative, जो व्हेल मछलियों की बातचीत को समझने पर रिसर्च कर रही है। इसी तरह, Earth Species Project भी एनिमल लैंग्वेज को डिकोड करने पर काम कर रही है।

पहले भी हुए थे ऐसे प्रयास

यह पहली बार नहीं है जब जानवरों की आवाज़ को समझने की कोशिश की जा रही है। 2014 में स्कैंडिनेवियाई रिसर्च लेबोरेटरी ने ‘नो मोर वूफ’ नाम का डिवाइस लॉन्च करने की कोशिश की थी और इसके लिए 18.7 लाख रुपये से ज्यादा की फंडिंग भी जुटाई थी। लेकिन कुछ साल बाद यह प्रोजेक्ट महंगा साबित होने की वजह से बंद कर दिया गया। इसके अलावा, कई मोबाइल ऐप्स भी आए थे, लेकिन उनकी क्वालिटी और रिजल्ट्स उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे।

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी106
विदेश252
देश295
व्यापार104
Poco X8 Pro Series Launch Date: कीमत और फीचर्स लीक
टेक्नोलॉजी

Poco के नए धाकड़ स्मार्टफोन की लॉन्च डेट आई सामने, फीचर्स देखकर उड़ जाएंगे होश!

Poco के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आप भी एक पावरफुल परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन का...

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
व्यापार

सोना-चांदी खरीदने वालों की मौज! कीमतों में आई भारी गिरावट, देखें आपके शहर में क्या है नया भाव

फ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय सर्राफा बाजार से बड़ी खबर आ रही है। अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना...

One Piece Season 2 Review: क्या नेटफ्लिक्स ने किया कमाल?
मनोरंजन

One Piece Season 2 Review: क्या चॉपर जीत पाएगा फैंस का दिल? सस्पेंस खत्म, आ गया सीजन 2 का पहला रिव्यू

नेटफ्लिक्स की ‘वन पीस’ लाइव-एक्शन सीरीज के दूसरे सीजन का इंतजार खत्म हो गया है। अगर आप भी उन लोगों में से...

Related Articles

DSLR की छुट्टी करने आया Xiaomi का यह धाकड़ फोन, 200MP कैमरा और Leica लेंस के साथ भारत में एंट्री

स्मार्टफोन की दुनिया में दिग्गज कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने भारतीय बाजार में...