Current date 21/03/2026

अहमदाबाद: लंदन जा रहे एअर इंडिया विमान का हादसा, 242 मृत

URL copied
अहमदाबाद: लंदन जा रहे एअर इंडिया विमान का हादसा, 242 मृत
Share URL copied

गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के दौरान विमान सवार लोगों की जानकारी एअर इंडिया की तरफ साझा की गई है। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) की दोपहर एयर इंडिया के पैसेंजर विमाग एआई-171 क्रैश हुआ है, जिसकी डरावनी तस्वीरें सामने आ रही हैं. अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में आग की बड़ी-बड़ी लपटेंं देखी गईं. वहीं, काले धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता है. इस विमान में 242 यात्री सवार थे. सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है.

रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ. प्लेन में 12 क्रू मेंम्बर्स (दो पायलट समेत) और 230 यात्रियों सहित कुल 242 लोग सवार थे. विमान ने गुरुवार दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी और मिनट के बाद ही 1 बजकर 40 मिनट बाद क्रैश हो गया.

एअर इंडिया ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली उड़ान संख्या AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अहमदाबाद से दोपहर 1338 बजे रवाना हुई इस उड़ान में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक है और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।

यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी जारी
एअर इंडिया ने आगे कहा- हमने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है। एयर इंडिया इस घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है। एयर इंडिया अपने एक्स हैंडल ( https://x.com/airindia ) और http://airindia.com पर नियमित अपडेट के माध्यम से आगे की जानकारी जारी करेगी। संपादकों के लिए नोट: एयर इंडिया मीडियाकर्मियों से अनुरोध करता है कि वे समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर पर कॉल न करें। मीडिया से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए, वे एयर इंडिया के मीडिया संपर्क नंबर +91 9821414954 पर संपर्क कर सकते हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक इमरजेंसी बैठक के बाद मिनिस्टर ऑफ सिविल एविएशन राम मोहन नायडू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए.हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ी मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया. सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश के कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें दुर्घटनास्थल से धुएं का काला गुबार आसमान में उठता हुआ दिखाई दे रहा है.

दुर्घटना के तुरंत बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम की तैनाती मौके पर कर दी गई. अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना के कारण की पुष्टि नहीं की है. मेघानीनगर क्षेत्र के निकट धारपुर से दुर्घटनास्थल पर आसमान में भारी धुआं उठता दिखाई दिया.बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमों को दुर्घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है. क्रैश प्लेन बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर बताया जा रहा है, जो 11 साल पुराना था.

गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी भी प्लेन में थे सवार

एअर इंडिया के विमान AI-171 ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) से अहमदाबादके लिए उड़ान भरी थी और यहां कुछ देर के ठहराव के बाद गुरुवार दोपहर लंदन के लिए टेक ऑफ किया क्रैश हो गया.  अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान में आग लग गई और आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. सूत्रों के मुताबिक गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय रूपाणी भी इस प्लेन में सवार थे. एनडीआरएफ ने एक बयान में कहा कि 90 कर्मियों वाली उसकी तीन टीमें गांधीनगर से विमान दुर्घटना स्थल पर भेजी गई हैं. वडोदरा से कुल तीन और टीमें भेजी जा रही.

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी108
विदेश255
देश298
व्यापार106
Adobe CEO शांतनु नारायण ने पद छोड़ने का फैसला किया है
विदेश

Adobe में बड़े बदलाव की तैयारी: CEO शांतनु नारायण छोड़ेंगे अपना पद, कर्मचारियों के नाम लिखा भावुक संदेश

दुनिया की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी एडोबी (Adobe) में एक बड़े युग का अंत होने जा रहा है। कंपनी के भारतीय मूल के...

Papmochani Ekadashi 2026: व्रत के नियम और तुलसी चालीसा
राशिफल

Papmochani Ekadashi 2026: व्रत में भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा!

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का अपना एक अलग और विशेष महत्व है। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी...

Trending Saree Designs 2026: साड़ियों के लेटेस्ट ट्रेंड्स
ट्रेंड्स

इस साल साड़ियों का बदल गया अंदाज़, इन 5 स्टाइल्स के बिना अधूरा है आपका वार्डरोब!

भारतीय नारी की सुंदरता और परंपरा का सबसे बड़ा प्रतीक ‘साड़ी’ अब नए अवतार में हमारे सामने है। साल 2026 में फैशन...

Related Articles

रफ्तार के शौकीन सिंघानिया की जिंदगी में समंदर का ‘तूफान’, मालदीव में पलटी स्पीडबोट: क्या जोखिम बना खतरा?

नई दिल्ली/माले: भारत के दिग्गज उद्योगपति और ‘रेमंड ग्रुप’ के चेयरमैन गौतम सिंघानिया...

महाराष्ट्र में कुदरत का करिश्मा या आफत? 24 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

मुंबई/पुणे: महाराष्ट्र में मौसम इन दिनों अपनी चाल लगातार बदल रहा है।...