Current date 17/03/2026

दिल्ली सरकार पर AAP का वार: CM के पति की मीटिंग में मौजूदगी पर बवाल, उठे परिवारवाद के सवाल

URL copied
दिल्ली सरकार पर AAP का वार: CM के पति की मीटिंग में मौजूदगी पर बवाल, उठे परिवारवाद के सवाल
Share URL copied

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बड़ा हमला बोला है। आरोप है कि सीएम के पति मनीष गुप्ता आधिकारिक सरकारी बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं, जो पूरी तरह असंवैधानिक बताया जा रहा है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने इसे ‘फुलेरा पंचायत’ का उदाहरण बताते हुए परिवारवाद का तंज कसा है।

AAP का आरोप – “दिल्ली बनी फुलेरा पंचायत”

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा,
“दिल्ली सरकार बनी फुलेरा पंचायत! जैसे वेब सीरीज पंचायत में महिला प्रधान की जगह उसका पति फैसले लेता था, वैसे ही अब दिल्ली में सीएम के पति आधिकारिक बैठकों में बैठ रहे हैं। ये लोकतंत्र और संविधान का मजाक है।”

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर भाजपा परिवारवाद के खिलाफ है तो फिर इसे क्यों बर्दाश्त कर रही है।

भारद्वाज का सीधा निशाना

भारद्वाज ने कहा,
“क्या भाजपा के पास कोई ऐसा कार्यकर्ता नहीं है जिसपर मुख्यमंत्री भरोसा कर सकें? आखिर ऐसा क्या काम है जो सिर्फ परिवार का ही व्यक्ति कर सकता है? क्यों सीएम अपने पति को प्रशासनिक अधिकार दिलाना चाहती हैं?”

उन्होंने यह भी कहा कि सीएम रेखा गुप्ता के इंस्टाग्राम और सीएमओ के आधिकारिक अकाउंट पर खुद ऐसी तस्वीरें मौजूद हैं, जिनमें उनके पति अधिकारियों के साथ बैठकों में दिख रहे हैं।

रविवार को साझा की थी तस्वीर

AAP ने रविवार को ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक बैठक कर रही थीं और उनके पति मनीष गुप्ता बगल में बैठे नजर आ रहे थे। AAP ने तंज कसते हुए पूछा – “क्या दिल्ली में फुलेरा पंचायत की तरह सरकार चलाई जा रही है?”

BJP ने साधी चुप्पी

इस पूरे विवाद पर अब तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी106
विदेश252
देश295
व्यापार104
Poco X8 Pro Series Launch Date: कीमत और फीचर्स लीक
टेक्नोलॉजी

Poco के नए धाकड़ स्मार्टफोन की लॉन्च डेट आई सामने, फीचर्स देखकर उड़ जाएंगे होश!

Poco के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आप भी एक पावरफुल परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन का...

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
व्यापार

सोना-चांदी खरीदने वालों की मौज! कीमतों में आई भारी गिरावट, देखें आपके शहर में क्या है नया भाव

फ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय सर्राफा बाजार से बड़ी खबर आ रही है। अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना...

One Piece Season 2 Review: क्या नेटफ्लिक्स ने किया कमाल?
मनोरंजन

One Piece Season 2 Review: क्या चॉपर जीत पाएगा फैंस का दिल? सस्पेंस खत्म, आ गया सीजन 2 का पहला रिव्यू

नेटफ्लिक्स की ‘वन पीस’ लाइव-एक्शन सीरीज के दूसरे सीजन का इंतजार खत्म हो गया है। अगर आप भी उन लोगों में से...

Related Articles