Current date 17/03/2026

सीईओ ने रिश्ता छुपाया और कुर्सी गई! Nestlé ने Laurent Freixe को तुरंत हटाया, Philipp Navratil बने नए बॉस

URL copied
सीईओ ने रिश्ता छुपाया और कुर्सी गई! Nestlé ने Laurent Freixe को तुरंत हटाया, Philipp Navratil बने नए बॉस
Share URL copied

स्विस फूड दिग्गज Nestlé ने कंपनी के आचार संहिता (Code of Conduct) के उल्लंघन पर अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) Laurent Freixe को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। आरोप है कि उन्होंने अपने सीधे अधीनस्थ (subordinate) के साथ रोमांटिक रिश्ते का खुलासा नहीं किया। कंपनी ने Philipp Navratil को तत्काल प्रभाव से नया CEO नियुक्त किया है।

सितंबर 2024 में बने थे CEO
Freixe ने पिछले साल सितंबर में मार्क श्नाइडर की विदाई के बाद कंपनी की कमान संभाली थी। Nestlé के साथ उनका करियर करीब चार दशकों तक फैला रहा, लेकिन कंपनी ने साफ किया है कि उन्हें कोई एग्जिट पैकेज नहीं मिलेगा।

नेट वर्थ कितनी है?
मार्केट स्कैनर डेटा के मुताबिक 31 जुलाई 2025 तक Laurent Freixe की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 4 मिलियन डॉलर है।

कौन हैं Laurent Freixe: करियर हाईलाइट्स

  • जन्म: अप्रैल 1962, पेरिस

  • 1986 में Nestlé से जुड़े; शुरुआत सेल्स और मार्केटिंग से की

  • 1999: न्यूट्रीशन डिविजन के हेड बने

  • 2003: हंगरी में अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट

  • 2008: यूरोप के लिए एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और ज़ोन डायरेक्टर

  • 2014: Nestlé के अमेरिका बिज़नेस की कमान

  • 1 सितंबर 2024: Ulf Mark Schneider के बाद Nestlé के CEO बने
    फिर आचार संहिता का उल्लंघन सामने आने पर उनका कार्यकाल अचानक समाप्त हो गया।

Nestlé ने वेटरन एग्जीक्यूटिव फिलिप नावराटिल—जो पहले Nespresso कॉफी बिज़नेस का नेतृत्व कर रहे थे—को तुरंत प्रभाव से नया CEO बना दिया है।
Nestlé ने वेटरन एग्जीक्यूटिव फिलिप नावराटिल—जो पहले Nespresso कॉफी बिज़नेस का नेतृत्व कर रहे थे—को तुरंत प्रभाव से नया CEO बना दिया है। (file photo)

नए CEO कौन?

Philipp Navratil appointed the next सीईओ कंपनी ने 1 सितंबर को घोषणा की कि फिलिप नावराटिल अब Nestlé के नए CEO होंगे। वे 2001 में इंटरनल ऑडिटर के रूप में कंपनी से जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने होंडुरास डिविजन की जिम्मेदारी संभाली, मेक्सिको में कॉफी और बेवरेज बिज़नेस को लीड किया और कंपनी की कॉफी स्ट्रैटेजिक बिजनेस यूनिट को दिशा दी। 2025 की शुरुआत में वे कंपनी के एक्जीक्यूटिव बोर्ड में शामिल हुए, जिसके बाद अब उन्हें शीर्ष जिम्मेदारी मिली है।

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी106
विदेश252
देश295
व्यापार104
Poco X8 Pro Series Launch Date: कीमत और फीचर्स लीक
टेक्नोलॉजी

Poco के नए धाकड़ स्मार्टफोन की लॉन्च डेट आई सामने, फीचर्स देखकर उड़ जाएंगे होश!

Poco के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आप भी एक पावरफुल परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन का...

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
व्यापार

सोना-चांदी खरीदने वालों की मौज! कीमतों में आई भारी गिरावट, देखें आपके शहर में क्या है नया भाव

फ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय सर्राफा बाजार से बड़ी खबर आ रही है। अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना...

One Piece Season 2 Review: क्या नेटफ्लिक्स ने किया कमाल?
मनोरंजन

One Piece Season 2 Review: क्या चॉपर जीत पाएगा फैंस का दिल? सस्पेंस खत्म, आ गया सीजन 2 का पहला रिव्यू

नेटफ्लिक्स की ‘वन पीस’ लाइव-एक्शन सीरीज के दूसरे सीजन का इंतजार खत्म हो गया है। अगर आप भी उन लोगों में से...

Related Articles

अंतरिक्ष से आफत! NASA का भारी-भरकम सैटलाइट धरती से टकराया, क्या आपकी तरफ गिरेंगे इसके टुकड़े?

नई दिल्ली/वॉशिंगटन: अंतरिक्ष की गहराइयों में सालों तक चक्कर लगाने के बाद,...