Current date 19/03/2026

ट्रंप के कॉल अनसुने! पीएम मोदी ने नहीं उठाया फोन, जर्मन अखबार का बड़ा दावा

URL copied
ट्रंप के कॉल अनसुने! पीएम मोदी ने नहीं उठाया फोन, जर्मन अखबार का बड़ा दावा
Share URL copied

नई दिल्ली: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड वॉर लगातार सुर्खियों में है। जर्मनी के मशहूर अखबार फ्रैंकफर्टर आलगेमाइने साइटुंग (FAZ) ने चौंकाने वाला दावा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते चार बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया, लेकिन मोदी ने कॉल रिसीव नहीं किया।

FAZ की रिपोर्ट का टाइटल ही सब कुछ कहता है—“Trump calls, but Modi doesn’t answer” यानी “ट्रंप कॉल करते हैं, मगर मोदी जवाब नहीं देते।”

ट्रंप ने किए चार कॉल, मोदी ने नहीं उठाया

अखबार का कहना है कि बीते हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार बार पीएम मोदी से बात करने की कोशिश की। हालांकि रिपोर्ट में तारीखें साफ नहीं की गईं। भारत और अमेरिका, दोनों ही देशों ने इस दावे पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

टैरिफ विवाद और भारत की सख्ती

दरअसल, ट्रंप ने हाल ही में भारत पर 50% टैरिफ थोप दिया था। इससे पहले वे चीन, कनाडा, मैक्सिको और यूरोपीय संघ जैसे बड़े देशों को झुका चुके थे। लेकिन भारत ने बिल्कुल अलग रुख अपनाया। मोदी सरकार ने साफ कह दिया कि अमेरिकी दबाव में आयात शुल्क घटाना या व्यापारिक रियायत देना संभव नहीं है।

मोदी सरकार का संदेश—भारत नहीं झुकेगा

रिपोर्ट में लिखा गया है कि पीएम मोदी ने घरेलू उद्योग और किसानों के हितों को प्राथमिकता दी। उन्होंने अमेरिकी दबाव, धमकी और फोन कॉल्स को नजरअंदाज कर दिया। यह भारत के नए आत्मविश्वास की झलक है।

क्यों अमेरिका को भारत की जरूरत?

FAZ के मुताबिक, मोदी भली-भांति जानते हैं कि एशिया में चीन का मुकाबला करने के लिए अमेरिका को भारत की आवश्यकता है। इसी वजह से भारत अब किसी भी दबाव के आगे झुकने को तैयार नहीं है। मोदी सरकार का यह स्टैंड भारत को “वैश्विक राजनीति में आत्मनिर्भर और मजबूत साझेदार” साबित करता है।

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी107
विदेश254
देश296
व्यापार105
टेस्ला और xAI का 'Digital Optimus' प्रोजेक्ट: मस्क बड़ा खुलासा
ऑटोमोबाइल

एलन मस्क का बड़ा यू-टर्न: टेस्ला और xAI मिलकर बनाएंगे ‘डिजिटल ऑप्टिमस’, क्या फंसेंगे कानूनी पचड़े में?

दिग्गज कारोबारी एलन मस्क ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है। मस्क ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि...

Stryker Cyberattack: दुनिया की बड़ी कंपनी पर साइबर हमला
विदेश

दुनिया की दिग्गज कंपनी पर बड़ा साइबर हमला: 2 लाख से ज्यादा कंप्यूटर और फोन का डेटा साफ, मची खलबली!

नई दिल्ली/वॉशिंगटन: तकनीक की दुनिया से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने सबको हैरान कर दिया है। दुनिया की सबसे बड़ी...

Instagram Down: इंस्टाग्राम हुआ ठप, बंद हुए मैसेज और पोस्ट
टेक्नोलॉजी

क्या आपका Instagram भी हो गया है ठप? न जा रहे मैसेज, न हो रही पोस्ट; यूजर्स हुए परेशान

नई दिल्ली: अगर आप आज सुबह से अपने दोस्तों को इंस्टाग्राम पर मीम्स नहीं भेज पा रहे हैं या आपकी फीड रिफ्रेश...

Related Articles