भारतीय ग्राहकों के बीच कार टेक्नोलॉजी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। Hyundai Motor India का कहना है कि उसके हर तीसरे ग्राहक ने वो मॉडल खरीदा है जिसमें Digital-Key फीचर मौजूद है। महज एक साल के भीतर ही ये फीचर इतनी तेजी से पॉपुलर हो गया है कि अब इसे लग्जरी नहीं बल्कि डेली ड्राइविंग का जरूरी हिस्सा माना जाने लगा है।
कब और कहां शुरू हुआ Digital Key?
यह फीचर सबसे पहले सितंबर 2024 में Hyundai Alcazar के साथ लॉन्च किया गया था। इसके बाद 2025 की शुरुआत में Creta EV में भी इसे शामिल किया गया।
याद दिला दें कि Hyundai भारत में 2019 से ही कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी की लीडर रही है। अब Digital Key ने कंपनी की टेक-ड्रिवन ब्रांड इमेज को और मजबूत कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि एक-तिहाई से ज्यादा ग्राहक पहले ही इस फीचर को अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर कर रहे हैं।
कैसे काम करती है Hyundai Digital Key?
यह NFC टेक्नोलॉजी पर आधारित है और Hyundai की Bluelink ऐप से जुड़ी होती है।
ग्राहक इसे स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच या फिर एक अलग NFC कार्ड के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
बस फोन या वॉच को कार के डोर हैंडल पर टैप करना होता है, और कार लॉक/अनलॉक हो जाती है।
कार स्टार्ट करने के लिए डिवाइस को वायरलेस चार्जिंग पैड पर रखना होता है।
सबसे बड़ी सुविधा यह है कि एक्सेस को कभी भी शेयर या कैंसिल किया जा सकता है। यानी अब फिजिकल चाबी की चिंता खत्म!
आगे की राह
Hyundai के लिए यह ट्रेंड साफ संकेत है कि भारतीय ग्राहक डिजिटल सुविधाओं को अपनाने के लिए तैयार हैं। कंपनी अब इस फीचर को और भी मॉडलों में शामिल करने की तैयारी में है।
भारत जैसे प्राइस-सेंसिटिव मार्केट में यह स्ट्रेटेजी Hyundai को लंबे समय तक ग्राहकों से जोड़े रख सकती है। हर तीन में से एक ग्राहक के इस फीचर को अपनाने से साफ है कि कंपनी का यह दांव फिलहाल तो हिट साबित हो रहा है।
अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।








