Current date 23/03/2026

KBC 17: पहले ही हफ्ते में बना करोड़पति! आदित्य कुमार ने जीता ₹1 करोड़, अब 7 करोड़ का खेल करेंगे

URL copied
KBC 17: पहले ही हफ्ते में बना करोड़पति! आदित्य कुमार ने जीता ₹1 करोड़, अब 7 करोड़ का खेल करेंगे
Share URL copied

कौन बनेगा करोड़पति (KBC 17) ने शुरुआत से ही धमाकेदार अंदाज दिखा दिया है। शो को शुरू हुए अभी सिर्फ एक हफ्ता हुआ है और इसे सीजन का पहला करोड़पति भी मिल गया है। उत्तराखंड के आदित्य कुमार ने बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर 1 करोड़ रुपये जीतकर इतिहास रच दिया।

11 अगस्त से शुरू हुए इस सीजन में पहले ही हफ्ते में ऐसा रोमांचक पल देखने को मिला जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। चैनल ने आदित्य के करोड़पति बनने का प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद से ही दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

7 करोड़ के सवाल पर होगी किस्मत की बाजी

खास बात यह है कि आदित्य ने सिर्फ 1 करोड़ ही नहीं जीता, बल्कि अब वो 7 करोड़ रुपये के जैकपॉट सवाल तक पहुंच गए हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि आदित्य रिस्क लेकर 7 करोड़ का सवाल खेलेंगे। हालांकि वो ये रकम जीत पाते हैं या नहीं, ये तो एपिसोड में ही साफ होगा।

कॉलेज के दिनों का मजेदार किस्सा

प्रोमो में आदित्य ने अमिताभ बच्चन से अपने कॉलेज के दिनों का एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने दोस्तों के साथ प्रैंक किया था कि वो KBC में सिलेक्ट हो गए हैं। सबने नई-नई पैंट-शर्ट तक सिलवा ली थी, लेकिन हफ्ते बाद पता चला कि ये तो मजाक था। इस पर अमिताभ बच्चन भी हंसी रोक नहीं पाए और बोले—
“पहुंचा ही नहीं, बहुत ऊपर पहुंच गए हैं आप।”

आदित्य खुद भी कहते नजर आए कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है। इस पर बिग बी ने कहा—
“आप ऊपर तक जाएंगे, सात करोड़।”

अब देखने वाली बात होगी कि क्या आदित्य वाकई सात करोड़ जीतकर इस सीजन के मेगा करोड़पति बन पाते हैं या नहीं।

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी109
विदेश259
देश301
व्यापार107
Nvidia DLSS 5: अब गेमिंग ग्राफिक्स दिखेंगे बिल्कुल असली
टेक्नोलॉजी

Nvidia का बड़ा दांव: अब बिना महंगे हार्डवेयर के गेम दिखेंगे असली दुनिया जैसे, DLSS 5 तकनीक ने उड़ाए होश

GTC 2026: गेमिंग की दुनिया में आने वाला है सबसे बड़ा बदलाव। Nvidia ने पेश की DLSS 5 तकनीक, जो साधारण ग्राफिक्स...

JNVST Class 6 Admit Card 2026: यहाँ से करें डाउनलोड
एजुकेशन

JNVST Class 6 Admit Card 2026: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से तुरंत करें डाउनलोड

JNVST Class 6 Admit Card 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में कक्षा 6 में प्रवेश का सपना देख रहे छात्रों और उनके...

Suriya Vishwanath and Sons Teaser: Unlikely Love Story
मनोरंजन

40 साल के सूर्या को हुआ खुद से आधी उम्र की लड़की से प्यार, ‘Vishwanath and Sons’ का टीज़र देख फैंस हुए क्रेजी

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या (Suriya) के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से जिस फिल्म...

Related Articles

Djokovic vs Draper: क्या चोट से लौटे जैक ड्रेपर रोक पाएंगे टेनिस के ‘किंग’ नोवाक जोकोविच का रास्ता?

इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में इस वक्त रोमांच अपने चरम पर है।...