Current date 19/03/2026

Gold Rate Fall: 1 हफ्ते में ₹1900 टूटा सोना, अब जानें 24 कैरेट गोल्ड का ताज़ा रेट

URL copied
Gold Rate Fall: 1 हफ्ते में ₹1900 टूटा सोना, अब जानें 24 कैरेट गोल्ड का ताज़ा रेट
Share URL copied

सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। बीते हफ्ते गोल्ड प्राइस (Gold Price) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना अब सस्ता हो गया है और इसकी कीमतें एक हफ्ते में करीब ₹1900 तक गिर चुकी हैं।

MCX पर गोल्ड का हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 3 अक्टूबर एक्सपायरी वाला सोना हफ्तेभर में धड़ाम हो गया। 8 अगस्त को 999 शुद्धता वाला 10 ग्राम गोल्ड जहां ₹1,01,798 पर था, वही हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को ₹99,850 प्रति 10 ग्राम रह गया। यानी सिर्फ 4 कारोबारी दिनों में सोना करीब ₹1948 सस्ता हो गया।

घरेलू बाजार में भी आई गिरावट

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 8 अगस्त को सुबह सोने का भाव ₹1,01,406 प्रति 10 ग्राम था, जो शाम तक घटकर ₹1,00,942 रुपये हो गया। इसके बाद लगातार गिरावट जारी रही और शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का दाम ₹1,00,023 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी हफ्तेभर में ₹919 की गिरावट। हालांकि घरेलू डिमांड बढ़ने से इसकी कीमत अब भी 1 लाख रुपये के पार बनी हुई है।

आज के ताज़ा रेट (प्रति 10 ग्राम)

  • 24 कैरेट गोल्ड – ₹1,00,023

  • 22 कैरेट गोल्ड – ₹97,620

  • 20 कैरेट गोल्ड – ₹89,020

  • 18 कैरेट गोल्ड – ₹81,020

  • 14 कैरेट गोल्ड – ₹64,510

ध्यान रहे कि IBJA की वेबसाइट पर बताए गए गोल्ड रेट पूरे देश में एक समान रहते हैं। लेकिन अलग-अलग राज्यों और शहरों में 3% GST और मेकिंग चार्ज जुड़ने के बाद कीमतें बढ़ जाती हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी107
विदेश254
देश296
व्यापार104
Stryker Cyberattack: दुनिया की बड़ी कंपनी पर साइबर हमला
विदेश

दुनिया की दिग्गज कंपनी पर बड़ा साइबर हमला: 2 लाख से ज्यादा कंप्यूटर और फोन का डेटा साफ, मची खलबली!

नई दिल्ली/वॉशिंगटन: तकनीक की दुनिया से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने सबको हैरान कर दिया है। दुनिया की सबसे बड़ी...

Instagram Down: इंस्टाग्राम हुआ ठप, बंद हुए मैसेज और पोस्ट
टेक्नोलॉजी

क्या आपका Instagram भी हो गया है ठप? न जा रहे मैसेज, न हो रही पोस्ट; यूजर्स हुए परेशान

नई दिल्ली: अगर आप आज सुबह से अपने दोस्तों को इंस्टाग्राम पर मीम्स नहीं भेज पा रहे हैं या आपकी फीड रिफ्रेश...

कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी, देखें तस्वीरें
मनोरंजन

कृतिका कामरा और गौरव कपूर की हुई शादी: सादगी से बंधे बंधन में, दोस्तों के लिए रखी खास ‘जैज नाइट’

मशहूर अभिनेत्री कृतिका कामरा और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं। 11 मार्च को मुंबई...

Related Articles