Current date 20/03/2026

अब टोल फ्री ट्रैवल! ₹3000 में पूरे साल फास्टैग पास, पहले दिन इतने लोगों ने खरीदा

URL copied
अब टोल फ्री ट्रैवल! ₹3000 में पूरे साल फास्टैग पास, पहले दिन इतने लोगों ने खरीदा
Share URL copied

नई दिल्ली: 15 अगस्त से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने पूरे देश में FASTag Annual Pass लॉन्च कर दिया है। पहले ही दिन यह पास नेशनल हाईवे यूजर्स के बीच बेहद पॉपुलर हो गया। सरकारी बयान के मुताबिक, कार्यान्वयन के पहले दिन शाम 4:30 बजे तक 1.2 लाख यूजर्स ने फास्टैग एनुअल पास खरीदा और एक्टिवेट किया।
इतना ही नहीं, 15 अगस्त को सिर्फ एक दिन में इस पास से 1.24 लाख से ज्यादा ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए।

₹3000 में 1 साल की वैलिडिटी या 200 टोल क्रॉसिंग

सरकारी बयान के अनुसार, यह पास यूजर्स को एक सहज और किफायती ट्रैवल ऑप्शन देता है।

  • एनुअल पास की कीमत ₹3000 (वन टाइम पेमेंट) है।

  • यह 1 साल तक वैलिड रहेगा या अधिकतम 200 टोल क्रॉसिंग तक मान्य होगा।

  • यह पास सिर्फ नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ही मान्य है, स्टेट हाईवे पर नहीं।

  • इस पास को बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं है।

सिर्फ नॉन-कमर्शियल गाड़ियों के लिए

यह पास केवल उन गाड़ियों के लिए है, जिनमें पहले से FASTag एक्टिव है।

  • कार, जीप और वैन जैसे नॉन-कमर्शियल व्हीकल्स इसके अंतर्गत आते हैं।

  • पास को एक्टिव करने के लिए लिंक राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI/सड़क परिवहन मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

  • पेमेंट के दो घंटे के अंदर ही यह पास एक्टिव हो जाता है।

8 करोड़ से ज्यादा FASTag यूजर्स

बयान में बताया गया है कि भारत में अब तक 8 करोड़ से ज्यादा FASTag यूजर्स हो चुके हैं और इसकी पहुंच करीब 98% है।
NHAI का कहना है कि यह नई सुविधा न केवल यात्रा को आसान और किफायती बनाएगी, बल्कि टोल प्लाजा पर बिना रुकावट ट्रैवल का अनुभव भी देगी।

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करें।

लेखक

  • Nalini Mishra

    नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञता

    नलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

    View all posts
Share URL copied
Written by
नलिनी मिश्रा

नलिनी मिश्रा: डिजिटल सामग्री प्रबंधन में विशेषज्ञतानलिनी मिश्रा डिजिटल सामग्री प्रबंधन की एक अनुभवी पेशेवर हैं। वह डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक काम करती हैं और कंटेंट स्ट्रैटेजी, क्रिएशन, और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं

टेक्नोलॉजी107
विदेश254
देश296
व्यापार105
टेस्ला और xAI का 'Digital Optimus' प्रोजेक्ट: मस्क बड़ा खुलासा
ऑटोमोबाइल

एलन मस्क का बड़ा यू-टर्न: टेस्ला और xAI मिलकर बनाएंगे ‘डिजिटल ऑप्टिमस’, क्या फंसेंगे कानूनी पचड़े में?

दिग्गज कारोबारी एलन मस्क ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है। मस्क ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि...

Stryker Cyberattack: दुनिया की बड़ी कंपनी पर साइबर हमला
विदेश

दुनिया की दिग्गज कंपनी पर बड़ा साइबर हमला: 2 लाख से ज्यादा कंप्यूटर और फोन का डेटा साफ, मची खलबली!

नई दिल्ली/वॉशिंगटन: तकनीक की दुनिया से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने सबको हैरान कर दिया है। दुनिया की सबसे बड़ी...

Instagram Down: इंस्टाग्राम हुआ ठप, बंद हुए मैसेज और पोस्ट
टेक्नोलॉजी

क्या आपका Instagram भी हो गया है ठप? न जा रहे मैसेज, न हो रही पोस्ट; यूजर्स हुए परेशान

नई दिल्ली: अगर आप आज सुबह से अपने दोस्तों को इंस्टाग्राम पर मीम्स नहीं भेज पा रहे हैं या आपकी फीड रिफ्रेश...

Related Articles

महाराष्ट्र में कुदरत का करिश्मा या आफत? 24 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

मुंबई/पुणे: महाराष्ट्र में मौसम इन दिनों अपनी चाल लगातार बदल रहा है।...